कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

by

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार खुर्द के अतिरिक्त रामपुर बेला व कुठार कलां क्षेत्र की लगभग 1400 आबादी को लाभ मिलेगा।
सत्तपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार, जल जीवन मिश्न के तहत जिला ऊना में हर घर में नल से जल की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। ऊना विधानसभ क्षेत्र में ही जल जीवन मिशन के तहत 15.88 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनसे लोगों के पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5.50 करोड़ रुपए खर्च कर स्थानीय निवासियों को 7888 पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।
इसके उपरांत सत्ती ने ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में निर्माणाधीन समुदायिक भवन के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समुदायिक भवन के चारों ओर लगने वाली चार दिवारी लगाने और प्रांगण को विकसित करने पर 4 लाख रूपए की धनराशि व्यय की जा रही है।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सजग रहने तथा काम करते समय उचित दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित करने का आहवान किया ताकि इस कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण होने पर छुपाएं नहीं तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर की सलाह लें ताकि समय रहते संक्रमण से बचा जा सके।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, एसडीओ होशियार सिंह, जेई सुरजीत सिंह, पंचायत प्रधान रचना देवी, प्रधान जनकौर पंचायत जगत राम बीडीसी सदस्य शकुंतला देवी व उप-प्रधान चमन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित एफसीए और एफआरए मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित एफसीए और एफआरए मामलों के शीघ्र निस्तारण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित : 10 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन और पालन-पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोलियां में 25 लाख से बनेगा ओवरहैड टेंक, प्रो. राम कुमार ने किया भूमिपूजन

ऊना – हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत पोलियां में 25 लाख रुपये लागत से 1 लाख लीटर क्षमता वाले ओवरहैड टेंक का भूमिपूजन कर निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!