कुप्रबंधन के लिए कोई सरकार जानी जाएगी तो वह केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार ही होगी : रीना कश्यप

by

शिमला , 24 मार्च :  कांग्रेस सरकार के 15 महीने निराशाजनक रहे हैं। इस सरकार ने केवल मात्र जनता को ठगने का काम किया है। यह सरकार जनविरोधी, नीतिविरोधी, विकासविरोधी, कल्याणविरोधी है। यह शब्द भाजपा विधायक रीना कश्यप ने कहे ।  उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने मार्च के महीने में ही दूसरी बार लोन लेने का फैसला किया है। इस वित्त वर्ष में लोन की आखिरी किस्त के तौर पर 672 करोड़ रुपये उठाए जा रहे हैं। इस वित्त वर्ष के लिए दी गई लोन लिमिट का 100 फीसदी इस्तेमाल करना पड़ा है। इस धनराशि को मिलाकर इस वित्त वर्ष में करीब 8072 करोड़ का लोन सरकार ने उठाया है। इससे पहले इसी महीने 1100 करोड़ का लोन लिया गया था। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने 14000 करोड़ का लोन लिया है। अगर हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन के लिए कोई सरकार जानी जाएगी तो वह केवल कांग्रेस पार्टी की सरकार ही होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अयोग्य छह और तीन निर्दलीय विधायकों के भाजपा में जाने के बाद राज्य सरकार ने राजनीतिक मामलों पर एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। यह साफ दर्शाता है की कांग्रेस सरकार को अभी भी डर लग रहा है की उनके कोई विधायक पार्टी छोड़ ना जाए। एक एक विधायक को सर्वेलेंस के अंदर रखा गया है।  इस समिति अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। तीन मंत्रियों को सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। यह मंत्रिमंडलीय उप समिति राज्य में राजनीतिक विषयों के अलावा आर्थिक मामलों को भी देखेगी। इसके सदस्य कृषि मंत्री चंद्र कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को भी सूचित कर दिया गया है। शायद डैमेज कंट्रोल के लिए यह मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा : टीसीपी, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश धर्माणी 14 अप्रैल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-14 वॉलीबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह की उद्योग मंत्री ने अध्यक्षता की

उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 3-0 से हरा कर फाइनल मुकाबला किया अपने नाम एएम नाथ।  नाहन, 09 जनवरी। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के पीएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पूरी शानो-शौकत से आरंभ – एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय के नेतृत्व में करवाया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट गढ़शंकर के सीनीयर संकैडरी स्कूल में स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैग खोलते ही शिक्षक के छूटे पसीने : स्कूल में एयरगन लेकर पहुंचा छात्र

पंजाब। स्कूल एक मंदिर की तरह होता है ये बात तो आप सभी ने सुनी होगी, लेकिन जब इस जगह पर ही अपराध पनपने लगे तो फिर क्या होगा? एक ताजा मामला हाल ही में...
Translate »
error: Content is protected !!