कुल्लू स्थित ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा – आशुतोष गर्ग

by
कुल्लू , 16 जनवरी :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह कुल्लू स्थित ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मनाया जाएगा। समारोह के अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे।
यह जानकारी आज यहां उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें जिले के सांस्कृतिक दल के अलावा स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण भव्य परेड रहेगा। परेड में महिला व पुरुष की पुलिस टुकड़ी के अलावा गृह रक्षा,एनसीसी , एनएस एस व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां भाग लेगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव द्वारा विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा ।उन्होंने सभी विभगाध्यक्षको को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने विभागों से संबंधित विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम 20 जनवरी तक भेजने के निर्देश दिये। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त प्रवीण भारद्वाज ने किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी डॉ गणेश, पुलिस उप अधीक्षक राजेश कुमार, सीएमओ डॉ नागराज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी जयबन्ति ठाकुर,नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बी आर नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी डेरा ब्यास की बड़ी घोषणा ; डेरा ब्यास ने विभिन्न राज्यों/संघ राज्य क्षेत्र को शामिल करके संगठनात्मक ढांचे का किया पुनर्गठन

ब्यास  : डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा अपने उत्तराधिकार की घोषणा के बाद एक और बड़ा फैसला लिया है।   राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा स....
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीत की हैट्रिक पूरी : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में किया क्लीन स्वीप

एएम नाथ। शिमला : भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की तरह इस बार भी पार्टी ने प्रदेश में क्लीन स्वीप करते हुए अपनी जीत की हैट्रिक पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस परीक्षा का फाईनल परिणाम हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने किया जारी

एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित किया हुआ है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 खैर के मौछे पकड़ने वाले फॉरेस्ट गार्ड के सस्पेंशन पर उठे सवाल

गुम्मर पंचायत प्रधान शिमला देवी ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पर लगाए गंभीर आरोप एएम नाथ। धर्मशाला : ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुम्मर में 400 खैर के मौछे पकड़े जाने के मामले में फॉरेस्ट...
Translate »
error: Content is protected !!