कृषि मंत्री ने डीएवी पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के होनहारों को नवाजा : डीएवी संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान: चंद्र कुमार*

by
ज्वाली,30 दिसंबर । कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत चलवाड़ा में डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कृषि मंत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल को बनाने के लिए भूमि दान देने वाले स्वर्गीय लंबरदार साहिब सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डीएवी संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है और हमारी प्राचीन धरोहर का संरक्षण किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफल होने का मूल मंत्र है। वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में आधुनिक शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है। छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि घरद्वार पर वंचित वर्गों को शिक्षा का भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव कर रही है। प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से पहली दो कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम की शुरुआत करने जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में आदर्श विद्यालय बनाने, हर विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने सहित स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को प्राथमिकता पर भरने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।
प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में नशे का प्रचलन काफी बढ़ रहा है और बच्चों को इससे बचना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों तथा अविभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस विभाग को भी स्कूलों के आसपास चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि कोई असामाजिक तत्व शिक्षण संस्थानों के नजदीक नशे का प्रसार न कर सके।
कृषि मंत्री ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 20 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को अपनी तरफ़ से हर सम्भव सहयोग देने का भरोसा दिया।
इससे पूर्व, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
कृषि मंत्री ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,नगर पंचायत ज्वाली के उपाध्यक्ष एबी पठानिया,डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रत्न चंद काठू,उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सचिव प्यारे लाल,आईटीआई के चैयरमेन मनु शर्मा,पंचायत प्रधान श्रेष्ठा देवी,बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता पवन कौंडल सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज …सभी अस्पतालों में प्रदर्शित होने चाहिए इस योजना के पोस्टर: गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 25 मई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अद्भुत प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गई जंगली सांभर की जान

रोहित जसवाल। ऊना, 3 सितंबर :  पशु चिकित्सा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करते हुए बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी की विशेषज्ञ टीम ने एक गंभीर रूप से घायल जंगली सांभर के बच्चे...
हिमाचल प्रदेश

19 जून को पहुंचे ऊना कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए , अगर पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जा रहे हों तो

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 19 जून को ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में लगेगा विशेष टीकाकरण शिविर ऊना – पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन पार्थ अधाना को दुबई में काटनी पड़ी 3 रातें, हर तरफ से आ रही थी मिसाइलों और ड्रोन के धमाकों की आवाजें

मेरठ :  अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के चलते शहर के कैप्टन पार्थ अधाना को भी तीन रात दुबई में काटनी पड़ी। इस दौरान दुबई में भी धमाकों, मिसाइलों व ड्रोन की गूंज...
Translate »
error: Content is protected !!