केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान व हल्लूवाल का किया दौरा : केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर कर रही है बाढ़ पीड़ितों की मदद: सोम प्रकाश

by

गांव वासियों की समस्याओं को सुनकर हरसम्भव मदद का दिया आश्वासन
होशियारपुर, 15 जुलाई
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने शनिवार चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों फतेहपुर, कोठी, ललवान व हल्लूवाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर पीड़ितों की हरसंभव मदद के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं कस समाधान के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के गांवों के लिए 70 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की तरफ से 218 करोड़ रुपए पंजाब में बाढ़ से होने वाले नुकसान के लिए सहायता राशि देने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि सहायता राशि से किसानों और बाढ़ प्रभावित पंजाब की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह राशि पारदर्शी तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने गांवों में उनकी समस्याओं को सुना और हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है और हर नागरिक की समस्या का निदान उनका प्रयास है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को परेशान होने की जरुरत नहीं है।बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों तक प्रशासन को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर तहसीलदार तपन भनोट, डॉ. दिलबाग राय, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, कुलवंत कौर सरपंच हल्लूवाल, नीला देवी सरपंच कोठी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थैलेसीमिया के मरीजों को अब ब्लड फिल्टर के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशानः DC कोमल मित्तल

सिविल अस्पताल में थैलेसीमिया के 40 बच्चों के इलाज के लिए रहेगी आसानीः डा. सीमा गर्ग होशियारपुर, 6 अगस्त :डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के प्रयासों से लुधियाना ब्रेवरेज बाटलिंग प्लांट की ब्रांच मिंट मेड,...
article-image
पंजाब

नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाकर गांव गढ़ी मट्टों में किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सीपीआई (एम) के आह्वान पर बीबी सुभाष के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ गांव गढ़ी मट्टों दरवाजे के सामने उसकी प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। एक...
article-image
पंजाब

CJM Rawal held a meeting

Hoshiarpur/ August 21/Daljeet Ajnoha As per the guidelines of National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, Member Secretary, Punjab State Legal Services Authority, S.A.S.Nagar Following the orders .under the leadership of District...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर : पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएम नाथ।  बैजनाथ  :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ पुलिस ने पंजाब के मोगा, एक एमबीबीएस डॉक्टर को कांगड़ा जिले में चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  23...
Translate »
error: Content is protected !!