स्टेट लोक अदालत में हुआ 28 केसों का मौके पर निपटारा : लोक अदालत के लिए 2 बैंचों का किया गया गठन

by

होशियारपुर, 15 जुलाई:
पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज जिले में स्टेट लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम, भूमि अधिग्रहण व घरेलू झगड़ों के मामले निपटारे करवाने संबंधी केस रखे गए।
जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में जिले में लगाई गई लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पी.एम शर्मा व प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट डा. गोपाल अरोड़ा के नेतृत्व में 2 बैंच बनाए गए। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में 50 केस आए और 28 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया और 75 लाख 80 हजार 543 रुपए के रुपए के अवार्ड पास किए गए।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों को अपील की कि वे अधिक से अधिक अपने केसों को लोक अदालतों में लगाएं, जिससे समय व धन की बचत होती है और इन लोक अदालतों के फैसलों को दीवानी डिक्री की मान्यता प्राप्त है। लोक अदालत में फैसला होने के बाद केस में लगी सारी कोर्ट फीस वापिस मिल जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में हुए फैसले की कोई अपील नहीं होती और यह अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर 2023 को लगाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सीएम भगवंत मान ने पंजाब बोर्ड टॉपर्स के लिए बदला नियम : जन्मतिथि नहीं तय होगी रैंक, बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के अंक समान होंगे, तो सभी को संयुक्त रूप से समान रैंक दी जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। बता दें कि अब यदि दो या अधिक छात्र समान अंक प्राप्त करते हैं, तो उनकी रैंकिंग जन्मतिथि के...
article-image
पंजाब

दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह आप में हुए शामिल : डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नए साथियों का किया स्वागत

गढ़शंकर, 12 मार्च : विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  दर्जनों कांग्रेस, अकाली व भाजपा को अलविदा कह कर  आप में हुए शामिल हुए।  आप में शामिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों तक शिमला में नेशनल हाईवे पर नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण पर केंद्र सरकार सख्त

एएम नाथ।  शिमला । केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गई है, जो चीन शासित तिब्बत की सीमा के करीब के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!