केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल को शॉल, टोपी, चंबा थाल तथा सोमभद्रा उत्पाद वीरेंद्र कंवर ने भेंट किए

by

ऊना: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में स्वागत किया। हमीरपुर से हरोली की ओर जाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल कुछ देर के लिए बंगाणा में रुके। वीरेंद्र कंवर ने उन्हें शॉल, टोपी, चंबा थाल तथा सोमभद्रा उत्पाद देकर सम्मानित किया।
वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल को बताया कि जिला ऊना के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद को सोमभद्रा ब्रांड के नाम से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा है, ताकि उन्हें उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद एमेजॉन व फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं तथा इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। प्रह्लाद सिंह पटेल ने इन प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष देवराज शर्मा, चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श

सलूणी कॉलेज में पीटीए कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित ग्राउंड को समतल कर क्रिकेट पिच बनाने का प्रस्ताव पारित एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अभिभावक–शिक्षक संघ (PTA) की नवगठित कार्यकारिणी की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश भाजपा कोर कमिटी ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की तरफ से खन्ना को अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित

होशियारपुर 10 मार्च  : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ पंजाब चैप्टर के सी.ई.ओ. संदीप डोगरा द्वारा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को उनकी उत्कृष्ट जनसेवाओं के लिए अवार्ड देने की ख़ुशी में पंजाब भाजपा कोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की नशा तस्करों खिलाफ प्रहार जारी : 2026 में 25 तस्करी नेटवर्क ध्वस्त : बैकवर्ड लिंकिज से 33 गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ शिमला पुलिस दुआरा लगातार किए जा रहे प्रहार के चलते वर्ष 2026 में अब तक 25 नशा तस्करी नेटवर्कों को ध्वस्त किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही हिम गौरव आईटीआई में दाखिले के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

संतोषगढ़ :  18 जुलाई  : हिमाचल प्रदेश में आईटीआई ट्रेडों में दाखिले के लिए 13 जुलाई को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल खुलते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला है  लंबे समय से आईटीआई में प्रवेश...
Translate »
error: Content is protected !!