केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में यूजी और पीजी में खाली रह गई सैंकड़ों सीटें …अब ओपन दाखिले का मौका

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 03 अगस्त :  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा और अन्य कोर्स में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब ओपन दाखिले के मौका दिया जा रहा है।

ऐसे में अब छात्र बिना कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी के भी ओपन दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सीयूएचपी धर्मशाला के एक दर्जन के करीब विभागों में सैंकड़ों सीटें खाली रह गई हैं, जिनके लिए अब 14 अगस्त तक नॉन-सीयूईटी वाले छात्र भी ओवदन कर सकेंगे। जबकि सीयूईटी में अव्वल अंक वाले छात्रों को पहले ही दाखिले प्रदान कर दिए गए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब विभिन्न विभागों की ओर से खाली सीटों की उपलब्धता के तहत नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें विभागों ने अपनी उपलब्ध सीटों के आधार पर 5, 10 व 14 अगस्त तक का समय आवेदन करने को प्रदान किया जा रहा है। इसमें छात्र ऑनलाईन आवेदन कर फीस जमा करवाकर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिलों की प्रक्रिया के बाद सीटें खाली रह गई हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कार्यक्रमों के कई विषयों में सैल्फ फाइनांस सीटों समेत अन्य में सैंकड़ों सीटें रिक्त हैं। खाली सीटों को भरने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने फिर से विद्यार्थियों को एडमिशन लेने का ओपन दाखिले के तहत मौका प्रदान किया है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने नॉन सीयूईटी विद्यार्थियों के लिए भी एडमिशन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है। नॉन-सीयूईटी विद्यार्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कई विभागों में उक्त तिथि को पांच, 10 व 14 अगस्त अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

केंद्रीय विवि धर्मशाला में विभिन्न विभागों में खाली रही सीटों की बात की जाए, तो एमकॉम, एमएससी मैथामेटिक्स, बैचलर एंड मास्र्टस इन लाईब्रेरी सांईस, एमए हिस्ट्री एवं एमए हिस्ट्री सेल्फ फाईनांसड, एमए जेएमसी, एमए न्यू मीडिया, एमए जम्मू-कश्मीर स्टडी, एमससी जियोलॉजी, एमससी फिजिक्स, एमससी कमैस्ट्री व सेल्फ फाईनांस, एमसीए, एम टैक सांईस एंड टैक्रलौजी ऑफ नैनौमटिरियल सहित अन्य दर्जनों विभागों में रिक्त सीटों पर ऑनलाईन सीयूएचपी की बेबसाईट में जाकर आवेदन कर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।

उधर सीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेंद्र गर्ग ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न विभागों में खाली सीटों पर अब नॉन सीयूईटी के छात्रों को 14 अगस्त तक दाखिले प्रदान किए जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसमें बेबसाईट में रिक्त सीटों के तहत छात्र विभिन्न विषयों में दाखिले प्राप्त कर सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

न्याय दीजिए नही तो बन जाएंगे आतंकवादी : खून से लिखा खत हो रहा वायरल : कर्नाटका का है मामला

पीएसआई रिक्रूटमेंट स्कैम कालबुर्गी :  545 पुलिस सब इंस्पैक्टरों (पीएसआई) की भर्ती के लिए परीक्षा में कथित अनिमितताओं की चल रही जांच के दौरान, उम्मीदवारों के एक हिस्से ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म व पोक्सो केस की अधिकारी ने कैसे की जांच : ACR में दर्ज करने की तैयारी; पंजाब में 2000 से ज्यादा मामले पेंडिंग

चंडीगढ़ :  महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों में लगातार हो रही देरी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय अहम बदलाव की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय अब पुलिस अधिकारियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान आमजन और राजनीतिक दल करें सहयोग: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 24 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान फोटोयुक्त मतदाता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : राहुल चौहान

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 18 दिसंबर। एडीएम राहुल चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और बच्चों से संबंधित अन्य सभी...
Translate »
error: Content is protected !!