केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया अनाज ठीक ढंग से वितरण ना करके गरीबों का शोषण कर रही पंजाब सरकार : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि केंद्र सरकार कोरोना काल के समय से लगातार 90 करोड़ गरीबों को प्रधानमत्री गरीब कलियाणा अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन दे रही हैं। इस राशन के वितरण जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर होती हैं। बहुत से गरीब लोगों का इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशन के सहारे ही गुजारा चलता हैं तथा उन परिवारों का पोषण हो रहा हैं। पंजाब सरकार द्वारा इस योजना के क्रियाबन में समय-समय पर अड़चने डाली जाती रही हैं, ताकि केंद्र की भाजपा सरकार कही इसका लाभ ना उठा ले। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब के बहुत से जरूरतमंद गरीबों के नीले कार्ड काट दिए गए तथा कुछ गरीब लोगों के नीले कार्डो में नाम भी काट दिए गए तथा राजनीतिक सिफारशों के बलबूते अपने चहेते तथा अमीर लोगों को मुफ्त राशन सप्लाई की सुविधा दी गई हैं। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री भाजपा सुरेश भाटिया बिट्टू व यशपाल शर्मा ने कहा कि हैरानी जनक बात यह हैं जिन लोगों के नए कार्ड बने हैं उन्हें ऑनलाइन ना करने के कारण वह अभी तक राशन वंचित हैं। मान सरकार हर महीने दिए जाने वाला मुफ्त राशन पिछले तीन महीने से लोगों को नहीं मिला। एक तरफ मान सरकार इस स्कीम की घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम में बदलने के लिए अपनी पीठ थपथपा रही हैं। दूसरी तरफ गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है । लोगो को चिंता हो रही हैं कि अगर मार्च में बकाया राशन ना मिला तो फिर पिछले तीन महीने के राशन से हाथ धोने पड़ सकते हैं। उन्हों ने कहा कि सरकार इस मामले में राजनीति करके गरीबों का शोषण ना करे तथा सभी कार्ड धारको को मार्च महीने में ही सारा बकाया राशन तुरंत बांटे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

02 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार : उम्र लगभग 21 वर्ष, 12वीं पास, डेड महीना पहले नशा तस्करों के सम्पर्क में आया था

अमृतसर   :  अमृतसर पुलिस   ने एक बड़े ड्रग तस्करी अभियान में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका दिया। का भंडाफोड़ कर इसके...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Institute of Pharmacy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 11 : Rayat Bahra Institute of Pharmacy, in collaboration with NITTTR Chandigarh, organized a week-long Faculty Development Programme (FDP) on “Effective Teaching Process through Social Media.” Faculty members from various educational institutions actively...
article-image
पंजाब

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला : पंजाब में दलितों पर अत्याचार रोकने और पूरन कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ / दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी द्वारा गढ़शंकर-जेजों सड़क के निर्माण का किया उद्घाटन, 3 करोड़ की लागत से सड़क का काम होगा मुकम्मल:गोल्डी

गढ़शंकर – कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा आज इलाके के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में  गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर भजलां के रेलवे फाटक से जेजों को जाने वाली सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!