केजरीवाल को हार्डकोर अपराधी जैसी सुविधा भी नहीं मिल रही: भगवंत

by

नई दिल्ली। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तिहाड़ में आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्हें जंगले से मुलाकात कराया गया। सीएम मान टोयोटा की लैंड क्रूजर गाड़ी में सवार होकर तिहाड़ पहुंचे।  उनके काफिले की चार गाड़ियां भी जेल के अंदर ही पार्क की गई थी। उन्होंने ठीक से मुलाकात न कराए जाने का आरोप लगाया।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद बाहर आकर कहा कि उन्हें सिर्फ 30 मिनट के लिए मिलने दिया गया। शीशे के एक तरफ वह थे और दूसरी तरफ केजरीवाल। शीशा भी गंदा था। ऐसे में उन्हें केजरीवाल की चेहरा भी सही से दिखाई नहीं दे रहा था। टेलीफोन के जरिए उन्होंने एक दूसरे से बात की। उन्हें देखकर काफी दुख हुआ।

हार्डकोर अपराधी जैसी सुविधा भी नहीं मिल रही:    जो हार्डकोर अपराधी होते हैं उनको जो सुविधाएं दी जाती है, वह सुविधा भी केजरीवाल को नहीं दी गई है। उन्हें इस तरह ट्रीट किया जा रहा है कि देश का बहुत बड़ा आतंकवादी हो। उनका कसूर क्या है? मोहल्ला क्लीनिक बनाना, स्कूल बनाना, फ्री बिजली देना क्या यह उनका कसूर है?

पहले जेल में वन टू वन बात हो चुकी है:   जेल मैनुअल दिखाते हुए मान ने कहा कि जब चिदंबरम साहब जेल के अंदर थे तो सोनिया गांधी उनसे मिलने आई थी। वह एक कमरे में बैठकर वन 2 वन बात करते थे, लेकिन अभी उन्हें शीशे के पार से मुलाकात करवाई जा रही है। प्रकाश सिंह बादल भी एक कमरे में मिलते थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने उनसे पूछा कि पंजाब के लोग कैसे हैं? वहां पर स्कूल बना रहे हैं, बिजली फ्री में मिल रही है?

जेल में ही मंत्रियों के काम का रिव्यू करेंगे केजरीवाल :  मान ने कहा कि केजरीवाल ने उनको कहा है कि वह अब हर सप्ताह दो मंत्रियों को जेल में बुलाएंगे और उनके काम का रिव्यू करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और विधायकों से अपील की है कि वह लोगों को उनके घर पर जाकर मिले। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके जेल से बाहर आने के बाद महिलाओं को हजार रुपए भी दिए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा है कि संविधान बचेगा तभी देश बचेगा।

पार्टी अनुशासन से चल रही:   मीडिया ने जब उनसे पूछा कि ऐसा कहा जा रहा है केजरीवाल के जेल में जाने के बाद पार्टी में भगदड़ मच गई है? इस पर भगवंत मान ने कहा कि पार्टी अनुशासन से चल रही है, कोई भगदड़ नहीं मची है। चार जून को जब चुनाव का रिजल्ट आएगा तो आम आदमी पार्टी बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

21वें महिंदर सिंह गिल यादगारी मेडिकल कैंप में 4000 से अधिक मरीजों की जांच की – मलविंदर सिंह कंग ने गांव की डिस्पेंसरी के लिए 5 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की

गढ़शंकर, 9 मार्च : माता सुरजीत कौर जी के आशीर्वाद से कनाडा निवासी समाजसेवी हरगुरचेत सिंह गिल और बलदीप सिंह गिल कनाडा ने अपने पिता स्वर्गीय महिंदर सिंह गिल की स्मृति में अकालगढ़ गांव...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

माहिलपुर |  माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर मार देने से स्कूटी सवार महिला की कुचलने से मौत हो गई माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिरतका हरजिंदर कौर के पति...
article-image
पंजाब

सोनिया मान को राजासांसी हलका इंचार्ज बनाया : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 2027 को लेकर को बदलाव शुरू

आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त किए।  आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार पर फोकस किया है। आज 5 हलकों के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं।...
article-image
हरियाणा

21 अप्रैल 2026 को बने वैरिफिकेशन कागज़, 7½ महीने पहले संभाल ली कुर्सी

जोगिन्द्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा पर बड़ा खुलासा एएम नाथ। सोलन : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के...
Translate »
error: Content is protected !!