केजरीवाल को मात देने वाले प्रवेश वर्मा MP के हैं दामाद : सास विधायक तो ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री, ससुराल मना जीत का जश्न

by
धार। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को 3 हजार से ज्यादा वोटों से पटकनी दी है।
जिसके बाद उनके जीत का जश्न दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक मनाया जा रहा है।
MP में है प्रवेश वर्मा का ससुराल
शायद ही कोई जानता होगा कि प्रवेश वर्मा मध्य प्रदेश के दामाद हैं। धार जिले में उनका ससुराल हैं। उनके ससुर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सास धार की वर्तमान विधायक हैं। दामाद की जीत पर धार में जमकर आतिशबाजियां कर जश्न मनाया गया।
पूर्व मंत्री ससुर और विधायक सास ने दामाद की जीत पर मनाया जश्न 
भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और धार विधायक नीना वर्मा ने अपने दामाद प्रवेश वर्मा की जीत पर जश्न मनाया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजने लगे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी। प्रवेश के तीन बच्चे हैं – एक बेटा शिवेन सिंह और दो बेटियां सानिधि और प्रिशा।
दिल्ली में सत्ता से बाहर हुई AAP
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया है। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से अपनी ही सीट बचाने में नाकाम साबित हुए। प्रवेश वर्मा ने उन्हें 3182 वोटों से करारी शिकस्त दी है। प्रवेश मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली छात्रों ने एंटी चिट्ठा अभियान के तहत पुलिस के साथ निकली जागरूकता रैली

पट्टा मेहलोग, 22 जनवरी (तारा) :  कसौली व कुठाड़ पुलिस की ओर से कृष्णगढ़ पंचायत में नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए एक जन जागरूकता व जन चेतना रैली का आयोजन नायब तहसीलदार...
article-image
पंजाब

कुंवर प्रताप सिंह बाजवा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गुरदासपुर । आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब यूथ विंग के अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह बाजवा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत : आरोपी के खिलाफ कारवाई ना करने पर खफा गांववालों ने किया ट्रैफिक जाम

माहिलपुर, 7 नवंबर  : एक महीने पहले माहिलपुर मुख्य चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिरतक बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद माहिलपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत पूबोवाल आईटीआई में दिया मतदाता जागरूकता संदेश

ऊना, 24 मार्च। जिला में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित कर मतदाताओं को जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आईटीआई पूबोवाल...
Translate »
error: Content is protected !!