स्कूली छात्रों ने एंटी चिट्ठा अभियान के तहत पुलिस के साथ निकली जागरूकता रैली

by

पट्टा मेहलोग, 22 जनवरी (तारा) :  कसौली व कुठाड़ पुलिस की ओर से कृष्णगढ़ पंचायत में नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए एक जन जागरूकता व जन चेतना रैली का आयोजन नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह व पुलिस थाना प्रभारी कसौली गोपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया।इस रैली में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के इलावा कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल,आई, टी, आई व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ के छात्रों ने भाग लिया।
रैली से पूर्व थाना प्रभारी कसौली गोपाल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में चिट्टे जैसे खरनाक नशे ने अपने पांव पसार लिए है जो कि समाज व युवा वर्ग के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कसौली पुलिस नित्य नशा बेचने वालों पर कड़ी नजर रख रही है।उन्होंने युवाओं से आह्वाहन किया कि अपने आस पास सभी को नशाखोरी पर जागरूक कर नशा बेचने वालों की धर पकड़ के लिए पुलिस का सहयोग करें या पुलिस नशा मुक्ति हेल्प लाइन नंबर पर इसकी सूचना दें।
थाना प्रभारी ने कहा कि नशे पर लगाम लगाने व इसको बेचने वालों की सूचना देने वाले लोगों को सरकार की ओर से दस हजार से पांच लाख रु तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। वहीं सूचना देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इस दौरान छात्रों ने पुलिस चौकी कुठाड़ से बस स्टैंड कुठाड़ बाजार तक एक जन चेतना रैली निकाली,”जिसमें बंद करो भाई,बंद करो नशा करना बंद करो” तथा “जो होगा नशे का आदि,उसके जीवन की होगी बर्बादी” ” नशा छोड़ो जीवन जोड़ों” “गली गली में शोर है, चिट्ठे वाले चोर है “के नारों से वातावरण गूंज उठा व सभी को नशा मुक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह,थाना प्रभारी कसौली गोपाल सिंह,कुठाड़ पुलिस चौकी प्रभारी जग मोहन, कृष्णगढ़ पंचायत के उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार,वार्ड पंच ललित मोहन,पूर्ण चंद, आई टी आई के अनुदेशक चंद्रशेखर,अमित कुमार,हर गोपाल व कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के हेड मास्टर दिनेश कुमार,चंचल वर्मा,रंजिता तथा रावमवि कुठाड़ के प्रवक्ता रोशनलाल ,पंकज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर प्रिया कायथ को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीं हार्दिक शुभकामनाएँ

एएम नाथ। शिमला : शिमला निवासी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रिया कायथ द्वारा ‘मिसेज इंडिया लैगेसी 2024’ का खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि...
हिमाचल प्रदेश

11 सितंबर को जिला के समस्त न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

ऊना – जिला के सभी न्यायालयों में 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजी के लिए बाईलॉज बनाएगी नगर परिषद : अमरजीत सिंह

सुरक्षा मानकों और सभी नियमों की अनुपालना के लिए डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 28 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों तथा सुजानपुर में संचालित की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेम संबंध का मामला : घर बुलाकर बांधा और कुल्हाड़ी से काट डाला

फरीदकोट :  गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी अंजाम तक पहुंच गया। फरीदकोट की धारा सिंह कालोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!