जांगलिक सड़क दस दिन में खोलने के सीएम ने दिए निर्देश : पुल निर्माण के लिए छह करोड़ देगी सरकार : सीएम सुक्खू

by

थैंटवाड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जांगलिक सड़क का लिया जायजा, अधिकारियों को जल्द बहाली के निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुई जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बागवानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाने और निर्धारित अवधि में इसे यातायात के लिए खोलने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन जांगलिक पुल के कार्य को पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके साथ ही पुल निर्माण के लिए पूर्व में उपलब्ध राशि को मिलाकर सरकार की ओर से कुल छह करोड़ रुपये उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन को सामान्य बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को मौके पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा के साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने देखा ढगवार मिल्क प्लांट …. बोले, धर्मशाला में बन रहा राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट

धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा बोले, नेशनल डेयरी डिवेल्पमेंट बोर्ड का यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर होगा साबित एएम नाथ। धर्मशाला : केंद्र सरकार के ‘12 साल विश्वास के, विकास के’ जनकल्याण कार्यक्रम’ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किरायेदारों, श्रमिकों व घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, डीएम ने जारी किए आदेश

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री शक्ति पीठ मां अम्बिका धाम भावगुड़ी में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह 17 से 27 फरवरी तक

प्रसिद्ध कथावाचक पीताम्बर दत्त आचार्य करेंगे महापुराण का गुणगान तारा। पट्टा मेहलोग :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी स्थित ऐतिहासिक श्री शक्ति पीठ मां अम्बिका नगर धाम भावगुड़ी के प्रांगण में...
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी शीघ्र खाते से आधार लिंक करवाएं

ऊना, 25 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने     प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का आहवान किया है कि जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार के साथ लिंक नहीं है। वह अपना बैंक...
Translate »
error: Content is protected !!