मौसम एकबार फिर से बदला , पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी, शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की ली सांस

by

शिमला :  हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। गुरुवार रात को लाहौल स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई , जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शिमला में भी मौसम साफ बना हुआ है। आइये जानते पूरे हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल।

कहां कितना तापमान :    शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2, सुंदरनगर 12.5, भुंतर 12.6, कल्पा 4.4, धर्मशाला 11.5, ऊना 14.4, नाहन 13.3, केलांग -0.6, पालमपुर 9.7, सोलन 11.0, मनाली 8.2, कांगड़ा 13.9, मंडी 12.4, बिलासपुर 15.3, चंबा 13.2, डलहौजी 6.5, जुब्बड़हट्टी 11.8, कुफरी 6.5, कुकुमसेरी 0.1, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 6.0, सेऊबाग 11.8, धौलाकुआं 14.9, बरठीं 13.9, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 9.0 और देहरागोपीपुर में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां कितनी बर्फबारी :   तेरह हजार पचास फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15 सेंटीमीटर, जबकि कोकसर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में पांच-पांच सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है। मनाली और केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही बंद नहीं हुई है। पहाड़ों पर हिमपात के बाद ठंडक बढ़ गई है। खड़ामुख-होली मार्ग शुक्रवार को पहाड़ी दरक गई। इससे देखते ही देखते चंबा और होली की ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी मार्ग बहाली के कार्य में जुट गई।

बुधवार को 14 घंटों बाद देर शाम मार्ग यातायात के लिए बहाल हुआ। इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर से खड़ामुख-होली मार्ग वाहनों के लिए थम गया। मार्ग पर रफ्तार थमने से लोगों को अपने गंत्वयों तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22 से 24 मार्च तक कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। आगामी 25 और 26 मार्च को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 27 और 28 मार्च को फिर से कुछ स्थानों पर बारिश-हिमपात हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल की अपील…लोकतंत्र के लोकपर्व में सब हों सम्मिलित : ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित

ऊना, 26 मार्च। आम चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने के मकसद से मंगलवार को ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में राजकीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट को बड़ा झटका : अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 5,779 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ – महेंद्र पाल गुर्जर

एडीसी ने ली प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ऊना, 21 दिसम्बर – अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने गुरूवार को प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाधित सड़कों को बहाल करने में युद्व स्तर पर चल रहा कार्य: डीसी.डॉ. निपुण जिंदल

राहत तथा पुनर्वास कार्यों को लेकर सतर्क प्रशासन दो जगहों पर एनडीआरएफ की मदद से चल रहा सर्च एंड रेस्क्यू धर्मशाला, 14 अगस्त। जिला कांगड़ा में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 273 मिमि. बारिश...
Translate »
error: Content is protected !!