केबल ऑपरेटर से ले रहा था घूस : सीबीआई ने ट्राई के सीनियर ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

by
एएम नाथ।सिरमौर : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने सिरमौर में केबल सेवाएं चलाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लाइसेंस धारक से रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश में एक केबल ऑपरेटर से अनुपालन मामलों में लाभ पहुंचाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी नरेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रावत पर आरोप है कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में केबल सेवाएं चलाने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लाइसेंस धारक से रिश्वत मांगी थी।
                ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर ऑपरेटर से राज्य के अन्य पांच लाइसेंसधारी केबल ऑपरेटरों की तरफ से भी रिश्वत की मांग की। अधिकारी ने वादा किया कि वह इन ऑपरेटरों के नियामक दस्तावेजों का मूल्यांकन उनके (केबल ऑपरेटर) पक्ष में करेगा। एजेंसी ने कहा कि रिश्वत का उद्देश्य मंत्रालय से उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश न करना था।
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “यह भी आरोप लगाया गया है कि ट्राई के दिशा-निर्देशों के अनुसार उक्त केबल ऑपरेटरों को अपनी तिमाही निष्पादन निगरानी रिपोर्ट उक्त आरोपी को सौंपना आवश्यक है, जो मूल्यांकन या अवलोकन के बाद, कुछ विसंगतियां पाए जाने पर उनके लाइसेंस को स्वीकार या रद्द करने की सिफारिश करता है।”
सीबीआई ने बताया कि प्रारंभिक सत्यापन के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और रावत को शिकायतकर्ता से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एजेंसी ने ग्रेटर नोएडा और नयी दिल्ली में आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयपुर घूमने गए चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ सीएम ने वीडियो कॉल से की बात, जानें उनके अनुभव

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला मंडी के चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट (सीसीआई) सुन्दरनगर, तल्यार, भरनल और डैहर में रह रहे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ इन दिनों एक विशेष शैक्षणिक एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित सुक्खू सरकार का तीसरा बजट : जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त*जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त*

एएम नाथ। धर्मशाला, 17 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया गया बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ-साथ गांव-गरीब को सशक्त करने की प्रतिबद्धता...
Translate »
error: Content is protected !!