केरल में प्रार्थना सभा में धमाकों का कथित आरोपी पुलिस थाने में पहुंचा : पुलिस की ओर से अभी किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं

by

कोच्चि : केरल के कलामासेरी में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। धमाकों का कथित तौर पर आरोपी केरल के लिए पुलिस थाने में पहुंचा है। दावा किया जा रहा है कि उसने प्रार्थना सभा में IED धमाकों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया गया है। गौरतलब है कि कोच्चि के कन्वेंशन सेंटर में हुए दो बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। धमाके में 36 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और ICU में एडमिट हैं।
सभी 14 जिलों में अलर्ट जारी : जानकारी के मुताबिक कलामासेरी में ब्लास्ट के बाद केरल के 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि धमाकों के बाद त्रिशूर जिले के कोडकारा थाने में एक शख्स ने पहुंचकर सरेंडर किया है। दावा किया जा रहा है कि उसने प्रार्थना सभा में बम धमाकों की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा है कि मैंने ही वहां बम लगाए थे। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना के बाद पूरे राज्य की पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
राज्य के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर की ओर से बताया गया है कि पुलिस समेत राज्य की खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सभी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को देखते हुए फोर्स बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में भी निगरानी चौकस कर दी गई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अभी तक धमाकों के पीछे का मकसद साफ नहीं हुआ है। हालांकि ये साफ की धमाकों में IED विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

हाईअलर्ट जारी : केरल में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश के अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में खुफिया विभाग और नागरिक पुलिस को सभी इनपुट पर पैनी निगाह रखने के लिए निर्देशित किया गया है। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और मुंबई में भी हाई अलर्ट जारी हुआ है। यूपी के स्पेशल डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी पुलिस कमिश्नर और पुलिस कप्तानों को खास निगरानी के अलर्ट जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध इमिग्रेशन 15 एजेंटों पर एफआईआर: तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवाओं में बड़ी संख्या उन युवाओं की है जो अवैध इमिग्रेशन एजेंटों के झांसे में आकर धोखाधड़ी का शिकार हुए। इन्हीं युवाओं की वतन वापसी के बाद...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में गढ़शंकर ने फगवाड़ा को 2-1 से हराया

गढ़शंकर,  15 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही  38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘शिशु के लिए अमृत है मां का दूध’ : अनिल कुमार

हमीरपुर 02 अगस्त। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने झनियारी और बड़सर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनकी अध्यक्षता करते हुए विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को गर्व है कि आई टी आई के ट्रेनियों के अलावा टीचरों को भी सरकारी नौकरियां मिली – सतीश जोशी

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में अपना कोर्स पास कर चुके युवा आज विभिन्न मल्टीनेशनल व सरकारी नौकरियां कर रहे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!