हमें कत्ल का बदला कत्ल से लेना होगा , कत्ल करने वालों को बीच बाजार गोली मार देनी चाहिए : सरकार को दूसरे राज्यों की तरह सख्त कानून बनाना होगा : बलकौर सिंह

by

बठिंडा: हरजिंदर सिंह उर्फ मेला की हत्या के बाद से व्यापारी वर्ग में रोष है। इस बीच दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठाया। बलकौर सिंह ने कहा कि हरजिंदर सिंह मेले की हत्या का दुख है। अब हमें कत्ल का बदला कत्ल से लेना होगा। सरकार को दूसरे राज्यों की तरह सख्त कानून बनाना होगा। कत्ल करने वालों को बीच बाजार गोली मार देनी चाहिए।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि मैं अपने सिर पर कफन बांधकर चलता हूं। मैं कभी किसी की गोली का निशाना बन सकता हूं। लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया को जो इंटरव्यू दिया है, उस पर आज तक सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। यह भी नहीं पता चला है कि वह हुआ कहां से है। पंजाब में हर दिन गैंगस्टर बढ़ रहे हैं। हर तीन गांव में एक गैंगस्टर सामने आ रहा है। सरकार को एक व्हाट्सएप नंबर जारी करना चाहिए, जिस पर लोग फिरौती या धमकी भरी कॉल की जानकारी दे सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गैंगस्टरों के पक्ष में है। वह कभी लोगों के पक्ष में नहीं है।
बलकौर सिंह ने सरकार से सवाल किया कि लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कैसे हुआ? उन्होंने कहा कि सरकार की नई एडवाइजरी में भी कहा गया है कि मीडिया भी किसी गैंगस्टर को बेवजह हीरो नहीं बन सकता है। लॉरेंस का वीडियो 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है लेकिन अभी तक सरकार ने उसे इंटरनेट से नहीं हटाया है। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के डिबेट कार्यक्रम में कुछ ही लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपने सवाल सोशल मीडिया पर उठाता रहूंगा। सरकार जवाब दे या न दे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। हमने फिलहाल धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

55 ग्राम नशीले पदार्थ : बीनेवाल निवासी संदीप सिंह काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 55 ग्राम नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की हालत गंभीर : किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू

चंडीगढ़ । पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब के स्कूलों की हालत पर सियासी घमासान, केजरीवाल ने BJP को दिया 1000-1000 स्कूलों की जॉइंट इंस्पेक्शन का चैलेंज

केजरीवाल बोले- गुजरात और पंजाब के एक-एक हजार स्कूलों का साथ निरीक्षण करें; BJP ने AAP सरकार पर साधा निशाना चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ली मेडिकल सहायता, बोले- ‘मेरा अनशन जारी रहेगा’

संगरूर : खनौरी बॉर्डर पर पिछले साल नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (28 जनवरी) को कहा कि उन्होंने अभी मेडिकल हेल्प ली है और...
Translate »
error: Content is protected !!