केलांग में जला दो मंजिला घर : चार साल का बच्चा लापता, तलाश जारी

by
सिलेंडर फटने से आशियाना राख, मासूम की तलाश जारी
एएम नाथ। केलांग :  बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच लाहुल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में एक मकान जल कर राख हो गया है। अग्निकांड मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पेश आया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बाल्टियां में पानी भर भर कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच एक एलपीजी सिलेंडर फटने से लपटे बेकाबू हो गई।
लोअर केलांग स्थित पुराने घर में लगी, जिसमें नेपाली मूल के कुछ कामगार किराए पर रह रहे थे। अग्निकांड में नेपाली मूल के दंपत्ति के चार साल का एक बच्चा लापता है। आशंका है कि बच्चा आग में चपेट में आ गया है। जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने बताया कि सिलेंडर फटने से मकान पूरी तरह राख हो गया है। तहसीलदार रमेश राणा ने बताया कि अग्निकांड में पांच कमरों का दो मंजिला मकान पूरी तरह जल गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 किमी कम होगी कैथलीघाट से ढल्ली तक की दूरी : राज्यपाल ने किया कैथलीघाट स्थित शुंगल टनल का निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज सोलन जिले के निकट कैथलीघाट स्थित शिमला बाईपास टनल 1 पोर्टल 2 शुंगल, शिमला का दौरा किया। उन्होंने टनल निर्माण का निरीक्षण किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का लिया फैसला : राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का फैसला लिया है. यह विरोध मार्च मंगलवार (24 दिसंबर) को होगा और इसके जरिए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तियां

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तिया एएम नाथ। शिमला पूर्व में रही जय राम सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मिलेनीनियम बी.एड. कॉलेज सरु में दी गई PCPNDT एक्ट के बारे में जानकारी : भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने बनाए सख्त कानून : चौधरी 

एएम नाथ। चम्बा  :  भ्रूण-लिंग परीक्षण जैसे अपराध खत्म करने के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं, लेकिन इनके सकारात्मक परिणाम नहीं आ पा रहे हैं। सरकार ने गर्भ में पल रहे बच्चे...
Translate »
error: Content is protected !!