केलांग में जला दो मंजिला घर : चार साल का बच्चा लापता, तलाश जारी

by
सिलेंडर फटने से आशियाना राख, मासूम की तलाश जारी
एएम नाथ। केलांग :  बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच लाहुल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में एक मकान जल कर राख हो गया है। अग्निकांड मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पेश आया। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बाल्टियां में पानी भर भर कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच एक एलपीजी सिलेंडर फटने से लपटे बेकाबू हो गई।
लोअर केलांग स्थित पुराने घर में लगी, जिसमें नेपाली मूल के कुछ कामगार किराए पर रह रहे थे। अग्निकांड में नेपाली मूल के दंपत्ति के चार साल का एक बच्चा लापता है। आशंका है कि बच्चा आग में चपेट में आ गया है। जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध ने बताया कि सिलेंडर फटने से मकान पूरी तरह राख हो गया है। तहसीलदार रमेश राणा ने बताया कि अग्निकांड में पांच कमरों का दो मंजिला मकान पूरी तरह जल गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से कनाडा तक…एपी ढिल्लों की नेट वर्थ उड़ा देगी आपके होश, बादशाह से दोगुनी है दौलत

मशहूर सिंगर, राइटर और रैपर एपी ढिल्लों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। एपी ढिल्लों की नेट वर्थ आपके होश उड़ाकर रख देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह से भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने रामपुर बुशहर के जगोरी से किया प्रचार का आगाज़, विक्रमादित्य सिंह के लिए मांगे वोट

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज से मंडी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव का प्रचार रामपुर बुशहर विधानसभा क्षेत्र से शुरू कर दिया है।  प्रतिभा सिंह ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कढ़ू नाला हादसा: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने घटनास्थल का किया निरीक्षण दुर्घटना प्रभावित 10 परिवारों को राहत राशि वितरित, सरकार हर संभव मदद को प्रतिबद्ध

पांगी दौरे पर उपायुक्त ने साच हाइड्रो पावर हाउस की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा एएम नाथ। चंबा (पांगी) :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला

मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग पट्टा मेहलोग, 26 जनवरी : मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार...
Translate »
error: Content is protected !!