केवी सलोह में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

by

ऊना, 15 जून – केन्द्रीय विद्यालय सलोह में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गय। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय सलोह के प्राचार्य युधवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जी -20, नई शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के बारे मे जागरूक करना था। इसके अतिरिक्त प्राचार्य युधवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जी -20, नई शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला में प्राथमिक अध्यापिका नीतू मिश्रा ने खिलौना आधारित शिक्षा के बारे मंे जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों ने सह पाठ्य सामग्री तैयार की जो भविष्य मे कक्षा अध्यापन मंे सहायक होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया गिरी गंगा सड़क का निरीक्षण : जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया आश्वासन

शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘घिन्न आ रही है…’ बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़के मुनव्वर फारूकी

बंग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को आग लगा दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ के जंगल मे 14 वर्षीय नाबालिग युवती का जला हुया शव पुलिस ने बरामद

गढ़शंकर l  गांव खुरालगढ़ के जंगल मे 14 वर्षीय नाबालिग युवती का जला हुया शव पुलिस ने बरामद किया है। सिटी थाना नवांशहर की पुलिस एसएचओ अवतार सिंह की अगुआई में देर शाम जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 नवंबर को लारजी में होंगे कोली समाज खंड बंजार इकाई के चुनाव

पंचायत भवन लारजी में रविवार को हुई कोली समाज की बैठक, सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर जोर। जिला कुल्लू की प्रत्येक पंचायत में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान- डी.आर.आनंद. गुशैनी/बंजार (परस राम भारती):-...
Translate »
error: Content is protected !!