केवी सलोह में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत सेमीनार आयोजित

by

ऊना, 4 जुलाई – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय सलोह मे एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमें उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हरोली विशाल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
एसडीएम विशाल शर्मा ने युवाओं को नशे के बढ़ते हुए कारोबार और उसके दुष्प्रभावो के बारे में जागरूक करते हुए उनसे आग्रह किया कि वे नशे को रोकने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल करने में युवाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप नशे से दूर रह कर एक सभ्य समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सेमीनार से संबंधित प्रशन भी पूछे।
इस मौके पर प्राचार्य युधवीर सिंह, तहसीलदार हारोली सुरभि नेगी व नशा मुक्त अभियान ऊना की समन्वयक दीपशिखा शर्मा भी सहित विद्यार्थियों सहित अन्य स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सनोली व अजोली में लोगों को : कलाकारों ने गीत-संगीत से जल शक्ति विभाग की योजनाओं बारे किया जागरूक

ऊना, 11 अक्तूबर: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत सनोली व अजोली में लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइप लाइन की सकोर के पास बदलेगी अलाइनमेंट : मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने सकोर गांव के समीप मुख्य पाइप लाइन का लिया जायजा एएम नाथ। मंडी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंडी शहर के लिए ऊहल नदी से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईआईटी मंडी पालमपुर में स्थापित करेगा विस्तार परिसर : गोकुल बुटेल*

एएम नाथ। पालमपुर, 2 फरवरी  – हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा और तकनीकी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, आईआईटी मंडी अब पालमपुर में लगभग 52 हेक्टेयर भूमि पर अपना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरालंपिक्स विजेता निषाद को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया सम्मानित

ऊना 1 अक्तूबर: शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज पैरालंपिक्स विजेता निषाद कुमार को देवी दास शास्त्री सरस्वती विद्या मंदिर कटोहड़ खुर्द (अम्ब) में किया सम्मानित। शिक्षा मंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!