कैथल में 14 किसान गिरफ्तार -हरियाणा में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन

by

राष्ट्रीय राजधानी समेत हरियाणा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच कैथल जिले में अपने खेतों में पराली जलाने के लिए पिछले कुछ दिनों में 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में खासतौर से अक्टूबर और नवंबर में, कटाई के बाद के मौसम के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने के लिए अक्सर हरियाणा और पड़ोसी पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है।

हरियाणा में कैथल जिले के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बीरभान ने फोन पर बताया, ”पिछले कुछ दिनों में पराली जलाने के लिए 14 किसानों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि यह अपराध जमानती है।” उन्होंने बताया कि पराली जलाने के लिए वायु (प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पानीपत और यमुनानगर समेत कुछ अन्य जिलों में भी पराली जलाने के लिए हाल में प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।  हरियाणा के मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने रविवार को उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जाए।

उच्चतम न्यायालय ने पराली जलाने के मामले में उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने को लेकर हरियाणा और पंजाब सरकारों को बुधवार को फटकार लगायी थी। उसने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को उसके समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने को

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतर-सीमा नारकोटिक नेटवर्क का पंजाब पुलिस ने किया पर्दाफाश : पुलिस ने दो भाइयों को 4.5 किलो हेरोइन और 4.32 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ किया गिरफ्तार

अमृतसर :  नशों के खिलाफ चल रही जंग के दौरान, सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एक और बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह ने रण कौशल से बहुत कम उम्र में एक ऐसे शानदार और बड़े साम्राज्य का गठन कर डाला था — शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को उनकी जयंती पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और से कोटि कोटि नमन

शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 12 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। चेचक ने एक आंख छीन ली, पढ़ने-लिखने का खुद को मौका नहीं मिला लेकिन शिक्षा के पुजारी थे।...
article-image
पंजाब

आम लोगों को मिल रही सस्ती दर पर रेत, नौजवानों को मिल रहा रोजगार : सस्ती दर पर रेत मुहैया होने से प्रदेश में रेत माफिया हुआ खत्म: कैबिनेट मंत्री जिंपा

होशियापुर विधान सभा क्षेत्र के तीन खादानों में 6 दिन में 581 ट्रालियों में बिकी 3627 टन रेत, 5 लाख रुपए से ज्यादा का राजस्व हुआ प्राप्त होशियारपुर, 26 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

पायलट स्मित माच्छर ने दिया बहादुरी का परिचय, घायल होने के बावजूद बचायी यात्रियों की जान : खन्ना

होशियारपुर, 2 अक्टूबर : पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माच्छर द्वारा संकट की घड़ी में...
Translate »
error: Content is protected !!