कैप्टन आरएस पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : पूर्व सैनिकों ने उत्साह से मनाया गणतंत्र दिवस

by

गढ़शंकर : पूर्ण सैनिकों की संस्था एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर द्वारा 74वां गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया गया। ईसीएचएस गढ़शंकर में आयोजित समारोह में भूतपूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवारिक सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके तिरंगा फहराने की रस्म कैप्टन आर.एस. पठानिया ने निभाई। उन्होंने संबोधित करते समूह देशवासियों को बधाई दी। इस मौके आए परिवारिक सदस्यों के बीच कुछ खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई गई जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कैप्टन आर.एस. पठानिया, सूबेदार हरमिंदर सिंह, कैप्टन राघव सिंह, कैप्टन कटारिया, कैप्टन सुरेंद्र, सूबेदार बलवीर राणा, सूबेदार मेजर दिनेश वर्मा, सैक्ट्री महेंद्र लाल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह राणा, हवलदार प्रेम शर्मा3 हवलदार रंजीत राणा, हवलदार एसएस दत्ता, सूबेदार शमशेर सिंह, हवलदार अमरीक सिंह व अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद….पीड़िता के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने की कार्रवाई

गढ़शंकर, 26 अक्टूबर । गढ़शंकर पुलिस ने गांव बोड़ा निवासी एक महिला के साथ मारपीट करने और उसके कपड़े फाड़ने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पुण्यतिथि पर डोगरपुर में पहला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 10 को

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: अमृतपाल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी डोगरपुर द्वारा अमृतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 10 अक्टूबर, 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, डोगरपुर में प्रातः 10 बजे निःशुल्क...
Translate »
error: Content is protected !!