कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिंतपूर्णी रोड का दौरा कर माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

by

लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग देने का किया अनुरोध
श्रद्धालुओं की ओर से दर्शनों के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करने की अपील की
होशियारपुर: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने शुरु हुए माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज माता चिंतपूर्णी रोड का दौरा कर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को मुहैया करवाई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचालय, डस्टबीन, दवाईयों के अलावा अन्य कई विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल व साफ सफाई की व्यवस्था के लिए भी टीमें तैनात है। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री को इस दौरान जय मां चिंतपूर्णी सेवा दल की ओर से लंगर गए लंगर में सेवा भी की। लंगर कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री का विशेष तौर पर सम्मान भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगर के दौरान डी.जे के प्रयोग पर मनाही है परंतु छोटे साउंड सिस्टम के माध्यम से कम आवाज पर धार्मिक गीत चलाए जा सकते हैं। उन्होंने लंगर कमेटियों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने व निर्विघ्न यातायात के लिए सडक़ पर आकर लंगर न वितरित करने के लिए कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे भार ढोने वाले वाहनों पर माता के दर्शनों के लिए न जाएं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए 31 जुलाई , 2,3 व चार अगस्त को ट्रैफिक का डायवर्जन(अलग रुट) किया जाएगा, जिसके अंतर्गत श्रद्धालु होशियारपुर से गगरेट-मुकारकपुर से होते हुए माता चिंतपूर्णी जाएंगे व वापसी माता चिंतपूर्णी से मुबारकपुर-अंब-ऊना होते हुए होशियारपुर होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन : NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने सुदर्शन रेड्डी को हराया, मिले 452 वोट

नई दिल्ली :  देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे सीपी राधाकृष्णन होंगे। उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बी सुदर्शन रेड्डी को हराया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट हासिल हुए जबकि बी सुदर्शन...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव का शेड्यूल…इस दिन जारी हो सकता : जानें कितने चरणों में वोटिंग की संभावना

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग  के अधिकारी चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए देश के कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि 13 मार्च के बाद...
article-image
पंजाब

BSP Demands Impartial Probe into

Hoshiarpur Daljeet Ajnoha/Oct.13– The Bahujan Samaj Party (BSP), under the leadership of Punjab president and former Rajya Sabha member Dr. Avtar Singh Karimpuri, staged statewide protests demanding an impartial investigation into the alleged caste-based...
Translate »
error: Content is protected !!