कैबिनेट मंत्री जिंपा ने फर्नीचर वर्कशाप में आग से हुए नुकसान का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 26 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज सुखियाबाद स्थित अनमोल वुड वक्र्स में लगी आग में हुए नुकसान का पहुंच कर जायजा लिया व वर्कशाप के मालिक पूर्व पार्षद सर्वजीत सिंह से संवेदना प्रकट कर उसकी व्यथा सुनी। उन्होंने वर्कशाप मालिक को भरोसा दिलाया किइस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
कैबिनेट मंत्री ने श्री सर्वजीत सिंह को कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकान में लगी अचानक आग से जहां इनका आर्थिक नुकसान हुई है वहीं पास में बनी डेयरी के कुछ जानवर भी झुलस गए हैं। उन्होंने फायर ब्रिगेड, पुलिस व पशु पालन विभाग की प्रशंस करते हुए कहा कि आग की घटना के तुरंत पर इन तीनों विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जानी माली होने वाले नुकसान पर काबू पाया है, जिसके लिए इन तीनों विभागों के अधिकारी प्रशंसा के पात्र है। गौरतबल है कि 25 अक्टूबर को फर्नीचर की वर्कशाप में अचानक आग लग गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने रावण दहन कर दिया बुराइयों को मिटाने का संदेश….बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर

दशहरे पर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, बोले—रावण दहन अन्याय और बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दशहरे के अवसर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस संबंधी वैबनार करवाया*

गढ़शंकर  :बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए ‘हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य’ विषय पर वैबनार करवाया गया। जिसमें पूर्व डायरेक्टर हेल्थ सेवाएं...
article-image
पंजाब

गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की तारें लटक रही कभी भी हो सकता हादसा

गढ़शंकर: गांव बोड़ा में जगह जगह बिजली की लटक रही नंगी तारें कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। लेकिन विभाग के अधिकारी बार बार शिकायत करने के बावजूद इस और...
article-image
पंजाब

गांव बारपुर में नए लगाए जाने वाले स्टोन क्रशर के मालिको दुारा तीस से चालीस फुट तक अवैध खुदाई करने के गांव वासियों ने लगाए आरोप

बारपुर गांव के निकट लगाए जा रहे क्रशर के कार्य को तुंरत बंद करवाया जाए : पूर्व सरपंच सुरिंद्रपाल व बलदेव सिंह गढ़शंकर। गांव बारापुर के वन क्षेत्र में स्टोन क्रशर लगाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!