कैबिनेट मंत्री जिंपा ने 18.19 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 12 व 14 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

by

पंजाब सरकार विकास कार्यों को विशेष तवज्जो देकर शहरों व गांवों में करवा रही है विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर, 06 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 12 व वार्ड नंबर 14 में 18.19 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए विशेष तवज्जो देकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बेमिसाल विकास कार्य कार्य करवाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर से सभी वार्डों में उनकी जरुरत के मुताबिक गलियों व सडक़ों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है और राजनीतिक से ऊपर उठकर यह सभी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी व सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ने कहा कि वार्ड paradormirmejor.org नंबर 12 में 14.61 लाख रुपए व वार्ड नंबर 14 में 3.58 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की कोई सडक़ या गली कच्ची नहीं रहेगी और आधारभूत ढांचे संबंधी सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को तय सडक़ का निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर में गलियों व सडक़ों के निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और गुणवत्ता के पक्ष से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में इलाका निवासिों की मांग के हिसाब से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह से फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर पार्षद बलविंदर बिंदी, अमरीक चौहान, सतवंत सिंह सियाण, चंदन लक्की के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 लाख से कीर्ति नगर मोहल्ले की में गलियों में टायलें लगने का कार्य शुरु

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला कीर्ति नगर में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होशियारपुर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के साइंस तथा एजुकेशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों का विदायगी समारोह करवाते हुए विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर साइंस...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में गयारह सितंबर को होने वाली मुलाजम पैंशनर रैली में होशियारपुर में भारी संख्यां में जाएगे मुलाजम: मुकेश

गढ़शंकर: पंजाब व यूटी मुलाजम तथा पैंशनरज सयुंक्त फ्रंट दुारा छेहवें पे कमिशन में संशोधन करन संबंधी, पुरानी पैंशन बहाल करवाने, कच्चे मुलाजम पक्के करवाने आदि मुलाजमों व पैशनरों की मागों की प्राप्ति के...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में बिजनेस कार्निवल 25 को 

गढ़शंकर, 23 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में 25 फरवरी को बिजनेस कार्निवल धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते बताया कि इस कार्निवल में कॉलेज...
Translate »
error: Content is protected !!