कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

by

होशियारपुर, 25 मार्च:
राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता को समय पर नागरिक सेवाएं देना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम के लिए सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। वे कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आज पहली जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक गढ़शंकर श्री जय कृष्ण रोढ़ी, विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा श्री कर्मबीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले भी मौजूद थे। बैठक शुरु होने से पहले डिप्टी कमिश्नर ने कैबिनेट मंत्री व बैठक में मौजूद समूह विधायकों का स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों को बिना किसी परेशानी के नागरिक सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि लोगों का सरकार के प्रति विश्वास होता है और हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उस पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार व अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की जरुरत है, जिसके लिए अधिकारी अभी से काम पर जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी हाल में कानून व्यवस्था बिगडऩे नहीं दी जाएगी।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि वे समय पर  कार्यालय पहुंचे और ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने सेवा केंद्रों के कार्यों में और सुधार के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने एस.एस.पी होशियारपुर को निर्देश दिए कि नशे पर लगाम लगाने के लिए कोई कमी न छोड़े और जो कोई भी इस मामले में संलिप्त हैं, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पंजाब सरकार से बहुत उम्मीद है और सरकार लोगों से किया एक-एक वायदा पूरे करने के प्रति वचनबद्ध है। इस दौरान अन्य विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को परिचित करवाया। इस मौके पर अलग- अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कैबिनेट मंत्री जी को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से पंजाब सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पूरा पालन किया जाएगा और माननीय मुख्य मंत्री की विजन को जिले में पूरी तरह से लागू करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह, एस.डी.एम. दसूहा श्री रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. मुकेरियां कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. गढ़शंकर श्री अरविंदर कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sri Akal Takht Jathedar Honors

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/Dec.1 :  Jathedar of Sri Akal Takht Sahib, the highest temporal seat of the Sikhs, today announced a special commendation for Melbourne-based artist Bethany Cherry. The honor is in recognition of her exceptional...
article-image
पंजाब

110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार : गढ़शंकर की दीप कलोनी वार्ड नं 2 का रहने वाला है युवक

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 110 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 2023 का यह पहला माम्एल दर्ज हुआ है। उसमें में गढ़शंकर का युवक पुलिस...
article-image
पंजाब

शुभदीप सिंह सिद्धू की होली की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू की पहली होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। प्रशंसक उनकी प्यारी तस्वीरों पर भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। शुभदीप,...
पंजाब , समाचार

190 नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर: पुलिस चौकी प्रभारी बीनेवाल की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 190 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी बीनेवाल एसआई सतविंदर सिंह ने अड्डा टिब्बियां में...
Translate »
error: Content is protected !!