कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने लगाया खुला दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं : अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द करने के दिए निर्देश

by

होशियारपुर, 04 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाकर करीब 300 लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने
कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य जनता को सुगम और त्वरित सेवाएं प्रदान करना है, ताकि लोगों को अपने अधिकारों और सेवाओं के लिए अनावश्यक दौड़भाग न करनी पड़े।

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को उनके घर के नजदीक ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। इसी उद्देश्य के तहत पूरे प्रदेश में ‘आप दी सरकार, आप दे दुआर’ के अंतर्गत विशेष कैम्पों का आयोजन किया गया है। इन कैम्पों के माध्यम से जहां लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं उन्हें मौके पर सरकारी सेवाओं व स्कीमों का लाभ भी दिया जा रहा है।

खुला दरबार के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों का समाधान तय समय सीमा के भीतर करें और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है।

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाना उनका नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर शिकायत को गंभीरता से लें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी नागरिक को न्याय पाने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य जनता की भलाई और राज्य का समग्र विकास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे निसंकोच उनके कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं को बताएं। इस अवसर पर डीएसपी अमरनाथ, वरिंदर शर्मा बिंदू भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीज का त्यौहार डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया : पंजाबी पहनावे में सजी युवतियों ने गिद्दा, भांगड़ा व बोलियां पेश कर खूब जमाया रंग

गढ़शंकर, 17 अगस्त :  डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज की रेड रिबन व एनएसएस यूनिट नेतृत्व में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज...
article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब ने धीयां दी लोहड़ी संबंधी कार्यक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर : सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में गांव सतनौर में नौवीं धीयां की लोहड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पंजाब किरण बाला, महासचिव पंजाब डॉ. हरिकृष्णन...
article-image
पंजाब , समाचार

लाखों का सामान चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर किया चोरी : पुलिस को दी शिकायत, माहिलपुर पुलिस ने की जांच शुरू

माहिलपुर : गढ़शंकर-माहिलपुर रोड़ पर अड्डा टूटोमाजारा के हाई स्कूल के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। इस बात का पता उस समय चला जब किसी व्यक्ति...
article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के घर के बाहर अश्लील फ्लैक्स लगाए : शादी करने से बॉयफ्रेंड को किया था इनकार, रिश्तेदारों को भी भेजी फोटो

लुधियाना :  गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटों के फ्लैक्स बनवाकर उसके घर के बाहर दीवारों पर...
Translate »
error: Content is protected !!