कैबिनेट मंत्री ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित सीनियर पंजाब कुश्ती चैंपियनशीप के विजेताओं को किया सम्मानित

by

नौजवानों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए किया प्रेरित
होशियारपुर: 19 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में खेल के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए गंभीर है और इस संबंधी बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वे आज इंडोर स्टेडियम में कुश्ती एसोसिएशन होशियारपुर की ओर से आयोजित सीनियर पंजाब कुश्ती चैंपियनशीप के दौरान विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने इस आयोजन के लिए कुश्ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने होशियारपुर की कुश्ती को एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे और हमेशा एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार खेलों के विकास को लेकर काफी प्रयास कर रही है ताकि खेल में पिछड़ रहे पंजाब को फिर देश में अव्वल स्थान पर लाया जा सके।
श्री ब्रम शंकर जिंपा ने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वे खेलों के प्रति अपना रुझान बढ़ाए क्योंकि खेलों से जहां हम नशे से दूर रहेंगे वहीं शारीरिक तौर पर भी फिट रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गांवों में मल्टीपर्पज स्पोर्टस पार्क बनाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के युवा की ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार खिलाडिय़ों की बुनियादी जरुरतों पर फोकस कर रही है।
इस दौरान उनके साथ कुश्ती एसोसिएशन के प्रधान हरजीत सिंह मठारु, महासचिव रजिंदर सिंह, जोरावर सिंह चौहान, डी.एस.पी मलकीत सिंह, अमरपाल सिंह काका, सुच्चा सिंह, सतवंत सिंह सियान, संतोष सैनी, मंजोत कौर, अशोक सूद, मनप्रीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल, कारतूस का जखीरा… पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

अजनाला :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर...
article-image
पंजाब

इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सिमरत, कमलेश रानी, संदीप कुमारी, कमलेश, रीना रानी, मीनाक्षी, रेखा रानी,...
article-image
पंजाब

30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

30 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज गढ़शंकर, 8 जून () : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति मनजिंदर कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी बीरमपुर को गिरफ्तार कर 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली  : डीएसपी ने कहा न कोई ग्रेनेड फेंका गया न कोई फायरिंग हुई

गढ़शंकर । गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर कल रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने की गोपी नवांशहरियां की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि अगर अभी भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो...
Translate »
error: Content is protected !!