कैलगरी : घर में मिले पंजाबी जोड़े के शव, पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

by

कनाडा के कैलगरी से दुखद खबर सामने आई है, जहां पंजाबी मूल के एक युवा जोड़े के शव उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं. मृतकों की पहचान एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जैसमीन कौर के रूप में हुई है। इस घटना ने स्थानीय पंजाबी समुदाय को हैरान कर दिया है, जबकि पंजाब में उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है।

स्थानीय पंजाबी समुदाय के सदस्य जोड़े के परिवार की सहायता करने और कानूनी प्रक्रिया को समझने के लिए पुलिस के संपर्क में हैं. जैसे ही मौत की खबर जगराओं पहुंची, पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया।

रेडस्टोन क्षेत्र में घटना :  मृतक जोड़ा उत्तर-पूर्वी कैलगरी के रेडस्टोन क्षेत्र में रहता था. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जहां उनके शव मिले. शुरुआती जांच के बाद कैलगरी पुलिस सेवा (CPS) ने मामले को संदिग्ध माना और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक जोड़ा मूल रूप से लुधियाना जिले के जगराओं के चौकीमान गांव का रहने वाला था. वह एक बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा चले गए थे, लेकिन उनकी मौत की खबर से उनके परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही : कैलगरी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में किसी भी संभावित आपराधिक पहलू से इनकार नहीं कर रहे हैं. हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक सबूत मिलने के बाद ही सामने आएगा. पुलिस इस समय राहगीरों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार क़र हत्या करने के विरोध में जनवादी स्त्री सभा ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर। पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में तैनात एक महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार क़र हत्या करने के खिलाफ जनवादी स्त्री सभा द्वारा प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला...
article-image
पंजाब

फायरिंग… मनकीरत औलख के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग…एक की मौत

मोहाली में सोहाना कबड्डी कप में फायरिंग की बड़ी वारदात हुई है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस कबड्डी कप में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के आने वाले थे,...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में गढ़शंकर ने फगवाड़ा को 2-1 से हराया

गढ़शंकर,  15 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही  38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सुनील जाखड़ ने हरियाणा विधानसभा के लिए जमीन आवंटन का किया विरोध, पीएम से फैसले पर दोबारा विचार की मांग

चंडीगढ़  :  पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हरियाणा को अपना विधानसभा परिसर बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन आवंटित करने के केंद्र के कदम का विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!