कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में कूदकर दे दी जान

by

एएम नाथ। चंबा/ पठानकोट : कॉलेज छात्रा ने रावी नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। रिया (20) पुत्री महिंद्र कुमार निवासी गांव भरियां, डाकघर कुपाहड़ा बुधवार सुबह घर से चंबा कॉलेज के लिए निकली थी। वह कॉलेज नहीं पहुंची। उसने चंबा-पठानकोट एनएच पर परेल के पास बने पुल से रावी नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया। आसपास के लोग तुरंत उसकी मदद के लिए वहां पहुंच गए।

पुलिस को भी इस घटना की सूचना दे दी गई। जब तक उसे रावी नदी से बाहर निकाला गया। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। परिजनों को भी बुलाया। परिजनों ने अस्पताल में जाकर पुलिस को मृतका की परेशानी का कारण बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रिया बीए अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा में फेल हो गई थी। तब से तनाव में थी। परिवार की तरफ से इस घटना को लेकर कोई भी शक जाहिर नहीं किया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध करके शव उनके हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिपोर्ट लिखवाने गए मां-बेटी से दुष्कर्म मामले में SHO सस्पेंड

फिल्लौर  : नाबालिग लड़की व उसकी मां से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद थाना फिल्लौर के लाइन हाजिर किए गए एसएचओ भूषण कुमार को सस्पेंड कर दिया...
article-image
पंजाब

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे सरकार : डल्लेवाल

अमृतसर : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया कि वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पवित्र स्वरूपों के मामले में दोषियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के पास न तो कोई ठोस उद्योग नीति है और न ही प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विज़न

एएम नाथ । धर्मशाला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने हिम एमएसएमई फेस्ट को लेकर जमकर निशाना साधा है।  बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान...
article-image
पंजाब

आधी रात ड्राइविंग सीख रहे थे तीन लोग : अचानक बिगड़ा बैलेंस, नहर में डूबी कार, एक की मौत

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से हैरान करने वाली घटना की खबर सामने आई है, यहां देर रात सरहिंद नहर में एक कार डूब गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोगों में...
Translate »
error: Content is protected !!