ठाणे गांव के लोगों ने निमिषा मेहता को बताया दर्द, काटे गए राशन कार्ड जल्द बहाल कराने की लगाई गुहार : हर हाल में बहाल कराएं जायंगे गरीबों के राशन कार्ड…. निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर, 26 जून : गरीब लोगों के काटे गए राशन कार्ड का दुख सुनने के लिए गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने हल्के के गांव ठाणे का दौरा किया। इस अवसर पर लोगों ने निमिषा मेहता से कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों के राशन कार्ड आप सरकार व स्थानीय विधायक द्वारा कटवा कर हमसे यह सुविधा छीन ली है। निमिषा मेहता ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह उनके काटे गए कार्ड दुबारा बहाल करवा कर ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि यह जानने के लिए गांव-गांव जाने का फैसला लिया है ताकि वह उन लोगों की लिस्ट तैयार कर सके जिन लोगों के राशन कार्ड आप सरकार द्वारा काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर हल्का गरीब लोगों का है लेकिन सरकार को इन लोगों को केंद्र सरकार से निशुल्क गेहूं मिलने वाली योजना से वंचित करते हुए कोई तरस नही किया। उन्होंने कहा कि आप विधायक द्वारा गांव-गांव जाकर काटे गए कार्ड को दोबारा शुरू करने का ड्रामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि अगर राशन कार्ड दोबारा बनाने थे तो पहले काटे ही क्यों गए थे और उनकी सरकार ने गरीब-जरूरतमंद लोगों के मुँह से निवाला छीनकर जुल्म क्यो किया। भाजपा नेता ने कहा कि आप सरकार व विधायक गरीब लोगों के राशन कार्ड काटकर और दोबारा राशन कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से मिन्नतें करवा कर उन्हें ज़लील कर रहे हैं, जिसके चलते गरीब लोगों को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली अपने हिस्से का गेहूं लेने के लिए आप नेताओं के सामने जलील होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार व उनके नेता यही चाहते हैं कि गरीब लोग अपने हक्क की चीज लेने के लिए उनके सामने घुटने टेके। निमिषा मेहता ने बताया कि उन्होंने निर्वतमान सरकार के समय गरीब लोगों को ढूंढ ढूंढ कर राशन कार्ड बनवा कर दिए थे,लेकिन सरकार व विधायक उनके राशन कार्ड कटवा कर रोटी के लिए उन्हें जलील करने का खेल खेल रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ है और उनके राशन कार्ड बहाल करवा कर ही दम लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निक्कीया करुम्बला’ का वार्षिक पुरस्कार समारोह यादगार बन गया। पांच बाल साहित्य लेखकों को माता भजन कौर स्मृति पुरस्कार से किया सम्मानित

साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेता दस स्कूली लेखक छात्रों को भी सम्मानित किया गया। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज बच्चों की साहित्य पत्रिका ‘निक्कियां करुंबलां’ की 30वीं वर्षगांठ को समर्पित, निक्कियां...
article-image
पंजाब

मामला : ब्रिटेन में सिख बस चालक पर जानलेवा हमले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, दोषी को सजा दिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला

होशियारपुर 24 सितम्बर :  पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने ब्रिटेन में एक सिख बस चालक पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए मामले का कड़ा संज्ञान लिया है।...
article-image
पंजाब

केजरीवाल का राज्यसभा जाना लगभग तय! विधानसभा उपचुनाव में सांसद संजीव अरोड़ा को उतारा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा...
article-image
पंजाब

Sanjeev Arora Urges Punjab Govt

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 :Expressing deep concern over the ongoing strike by sanitation workers employed in various municipal councils and corporations across Punjab, Sanjeev Arora, president of Bharat Vikas Parishad and a prominent social worker,...
Translate »
error: Content is protected !!