कॉलेज विद्यार्थियों को रेड क्रॉस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का तीन दिन तक दिया जाएगा प्रशिक्षण – DC राघव शर्मा

by

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के सहयोग से राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 160 से अधिक युवा रेड क्रॉस गु्रप सदस्यों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के तहत पट्टियांे को बांधने और आपात स्थिति में व्यक्ति को बचाने के लिए किए जाने वाले कारगर तरीकों बारे अवगत करवाया गया।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में जिला ऊना में 26 अक्तूबर को हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा, राजकीय महाविद्यालय हरोली तथा बीटन में आयोजित किया जाएगा जबकि 27 अक्तूबर को राजकीय महाविद्यालय अम्ब तथा चिंतपूर्णी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस अवसर पर कोटला खुर्द कॉलेज में देवा व उनके सहयोगी तथा आपदा मित्रों द्वारा प्राथमिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल, समस्त स्टाफ सदस्य, स्टेट रेड क्रॉस से वीरेंद्र सिंह, सेंट जोन एम्बुलैंस से प्रशिक्षक परवीन महाजन सहित डीडीएमए के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा का टिकट होल्ड पर – हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस के टिकट का हुया ऐलान

एएम नाथ।  शिमला :  कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनावों में से 2 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी हैं। पार्टी ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्कृष्ट शिक्षक हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित होंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि शिक्षकों द्वारा प्रदान की गई बहुमूल्य सेवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार अध्यापकों एवं हेड ऑफ स्कूल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घर-घर जाएगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, टीबी रोगियों की होगी जांचः डीसी

क्षय रोग उन्मूलन के लिए डीसी ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक ऊना: 25 अगस्त: भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्षय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक...
Translate »
error: Content is protected !!