कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं : विदेश मंत्री की टिप्पणी सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों की मौत के बाद आई

by

नई दिल्ली :  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करते समय भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं है। जयशंकर ने यह भी कहा कि हमारे देश के आजाद होते ही देश में आतंकवाद शुरू हो गया।   विदेश मंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “आतंकवाद हमारी आजादी के समय ही शुरू हो गया था, जब तथाकथित हमलावर पाकिस्तान से आए थे।  पहले दिन से ही हमने आतंकवाद का सामना किया है और यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें पूर्ण स्पष्टता होनी चाहिए।

आज देश का मूड बदल चुका :   “आज इस देश में क्या बदल गया है। मुझे लगता है कि मुंबई 26/11, एक टर्निंग पॉइंट था. 26/11 के क्रूर सच और उसके खौफनाक प्रभाव को देखने से पहले बहुत लोग भ्रम में थे। उन्होंने कहा कि कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल भी बढ़ा दो की नीति अब नहीं काम करने वाली। विदेश मंत्री ने कहा कि, ‘अब हमें सबसे पहले उसका जवाब देना चाहिए क्योंकि कुछ लोग कहते हैं कि थप्पड़ लगने पर हमारी ‘दूसरा गाल बढ़ाने’ की रणनीति बहुत शानदार थी। उन्होंने कहा, न तो अब देश का मूड ऐसा है और न ही मिजाज।

गाल बढ़ाने की नीति का कोई रणनीतिक अर्थ नहीं :  मुझे नहीं लगता कि इसका कोई मतलब है। मुझे नहीं लगता कि इसका कोई रणनीतिक मतलब है। अगर कोई सीमा पार आतंकवाद कर रहा है  तो आपको इसका जवाब देना चाहिए। उन्हें इसकी कीमत चुकानी चाहिए। विदेश मंत्री की यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों की मौत के बाद आई । यह घटना तब हुई । जब तीन से चार हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक मारुति जिप्सी और सेना के एक ट्रक को निशाना बनाया। हमले के बाद, आतंकवादियों ने कथित तौर पर हमला कर हथियार छीन लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरी के बाईक स्मेत एक बाईक चोर काबू

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने नवांशहर शहर रोड पर गांव देनोवाल खुर्द के मोड़ के पास नाकाबंदी दौरान एक बाईक चोर को काबू करने में सफलता हासिल की है।              ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. अजय कुमार सूद को नाबार्ड का उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नियुक्त किया गया

शिमला 20 नवंबर – हिमाचल प्रदेश के निवासी, डॉ. अजय कुमार सूद को 06 नवंबर 2023 से उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) नाबार्ड के रूप में नियुक्त किया गया है। वह कांगड़ा जिले के थुरल...
article-image
पंजाब

संत बाबा हरि सिंह स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर गुरमत समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा हरि सिंह कहारपुर की याद में सिख एजुकेशनल काउंसिल के अधीन चल रहे संत बाबा हरि सिंह मॉडल स्कूल माहिलपुर द्वारा नए स्कूल सत्र के शुभारंभ के अवसर पर...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने माहिलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिलाया समय पर राहत का आश्वासन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज माहिलपुर क्षेत्र के गांव हकूमतपुर, बड्डों और डंडिया का दौरा कर वहां किए गए बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर...
Translate »
error: Content is protected !!