कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, बख्शा नहीं जाएगा….बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल

by

नई दिल्ली: बुधवार को विजिलेंस टीम ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान के तहत की। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस व विजिलेंस विभाग ने मिलकर अंजाम दिया।

इसी बीच आप सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’

पंजाब को नशा मुक्त बनाकर रहेगी AAP: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”AAP सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। हमारी सरकार ने पंजाब में नशे के विरुद्ध जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है। कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार के मंत्री अपनी गाड़ियों में नशा तस्करी करते थे। अपने घरों में तस्करों को रखते थे। किसी भी तस्कर और उसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू वाले घर पर तड़के विजिलेंस की टीम पहुंची और मजीठिया से जुड़े नौ अलग-अलग ठिकानों सहित, पंजाब भर में कुल 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। वहीं, मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में एक टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। सरकार को समझ लेना चाहिए कि चाहे जितने भी केस दर्ज हो जाएं, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सत्य की जीत होगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 र्बोड आफ डायरेकटरज जाएगे चुने, 18 अगस्त को होगे नामांकन पत्र दाखिल : दी होशियारपुर केंद्री सहिकारी बैंक लिमटिड होशियारपुर के र्बोड आफ डायरेटरज का चुनाव 29 अगस्त को

होशियारपुर। दी होशियारपुर केंद्री सहिकारी बैंक लिमटिड होशियारपुर के बोर्ड आफ डायरैकटरज के 9 डायरकैटरज का चुनाव 29 अगस्त, 2022 को होगा। जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया का जारी कर दिया गया। जिसके तहत मैंबर...
article-image
पंजाब

आधी रात ड्राइविंग सीख रहे थे तीन लोग : अचानक बिगड़ा बैलेंस, नहर में डूबी कार, एक की मौत

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से हैरान करने वाली घटना की खबर सामने आई है, यहां देर रात सरहिंद नहर में एक कार डूब गई। इस हादसे में कार में बैठे तीन लोगों में...
article-image
पंजाब

70 नलबंदी और 4 नसबंदी ऑपरेशन : पोसी ने जिले में सबसे अधिक 74 परिवार नियोजन अप्रेशन

गढ़शंकर :स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पीएचसी पोसी में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया गया. इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन ट्यूमर के भारत में चौंकाने वाले आंकड़े : 40,000 से 50,000 लोगों में ब्रेन ट्यूमर का हर साल :

रोहित जसवाल । होशियारपुर 11 जनवरी: विभिन्न प्रकार की न्यूरो समस्याओं और उनके उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों की एक टीम ने आज मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!