कोट फतूही पुलिस चौकी इंचार्ज ने गांववासियों और दुकानदारों के साथ मीटिंग कर ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की दी जानकारी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फतूही पुलिस चौकी के प्रभारी ए एस आई सुखविंदर सिंह की ओर से वर्तमान सुरक्षा स्थिति और केंद्र तथा पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मद्देनज़र, अपने क्षेत्र के प्रमुख गांवों के सम्मानित नागरिकों और अड्डा दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।

इस बैठक के दौरान ए.एस.आई. सुखविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों को मौजूदा हालातों से अवगत कराया और बताया कि ब्लैकआउट के दौरान क्या सावधानियाँ बरतनी ज़रूरी हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में सभी को सतर्क रहना चाहिए और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सायरन बजने की स्थिति में तुरंत लाइटें बंद कर देनी चाहिए और सभी को अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्कता ज़रूर जरूरी है।

मौके पर उपस्थित गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस जागरूकता प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए जगदीश जस्सल ने कहा इससे साबित होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी

आदमपुर : भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा आदमपुर क्षेत्र के संयोजक जगदीश कुमार जस्सल ने मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने बीती रात मनोरंजन कालिया के घर पर हुए...
article-image
पंजाब

8 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ने इम्परूवमैंट ट्रस्ट के लेखाकार को किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट (ए.आई.टी.) में लेखाकार के तौर पर तैनात विशाल शर्मा निवासी अमृतसर, को 8 लाख रुपए रिश्वत की माँग करने और लेने के आरोप में...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड किया जारी : हेल्थ, एजुकेशन, बिजली……जानें कौन-कौन से वादे किए पूरे?

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज चार साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन वर्षों के लिए अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में हुई विशेष बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में उपाध्यक्ष पंजाब राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा हिंदू महासभा...
Translate »
error: Content is protected !!