कोविड-19 के कारण 671 मृतकों के परिजनों को दिया जा चुका है एक्स-ग्रेशिया का लाभ: डिप्टी कमिश्नर

by

एक्स-ग्रेशिया के अंतर्गत मृतक के परिजनों को दी जा रही है 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता
एक्स ग्रेशिया का लाभ लेने के लिए वैब पोर्टल http://covidexgratia.punjab.gov.in पर आनलाइन दिया जा सकता है प्रार्थना पत्र
होशियारपुर, 02 मार्च:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिन परिवारों में कोविड-19 के कारण किसी पारिवारिक सदस्य की मौत हुई है, उनको सरकार की ओर से 50 हजार रुपए की एक्स ग्रेशिया सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड के कारण 994 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 671 मृतकों के परिजनों को एक्स-ग्रेशिया का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कोविड के कारण मृतकों के जिन परिवारों ने एक्स ग्रेशिया का लाभ नहीं लिया वे तुरंत प्रार्थना पत्र देकर इसका लाभ लें। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण मृतक के परिजनों को दी जा रही है 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया सहायता एक्स ग्रेशिया देने संबंधी जारी की गई गाइडलाइन्स के अनुसार मौत प्रमाण पत्र संबंधी मुश्किलों को दूर करने के लिए जिला स्तर पर कमेटी का भी गठन भी किया गया है। इस कमेटी में डिप्टी कमिश्नर चेयरमैन, सिविल सर्जन कन्वीनर, सहायक कमिश्नर(शिकायतें) सदस्य, जिला राजस्व अधिकारी सदस्य, एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल होशियारपुर सदस्य व एक विषय स्पेशलिस्ट डाक्टर(जो कि सिविल सर्जन होशियारपुर की ओर से नामित किया जाएगा) सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार कोविड-19 के कारण मृतक व्यक्तियों के पारिवारिक सदस्यों को 50 हजार रुपए एक्स ग्रेशिया के लिए प्रार्थना पत्र आनलाइन प्राप्त करने के लिए http://covidexgratia.punjab.gov.in वैब पोर्टल तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी इस वैब पोर्टल पर भी आनलाइन प्रार्थना पत्र दे सकता है। उन्होंने समूह एस.डी.एम्ज को निर्देश देते हुए कहा कि वैब पोर्टल के माध्यम से एक्स ग्रेशिया संबंधी प्राप्त हुए प्रार्थना पत्र व सीधे तौर पर प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि तय समय में लाभार्थी को लाभ दिया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुकेरियां के एस.पी.एन कॉलेज में लगा स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन कैंप : बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ओरल स्वैब के नमूने देकर रजिस्ट्रेशन कराया

मुकेरियांर, 12 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज मुकेरियां के एस.पी.एन कॉलेज में 7वां स्टेम सेल रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. समीर शर्मा ने इस पंजीकरण शिविर का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल में की 17 शादियां और 17 कत्ल, मन भरते ही कर देती थी पति का मर्डर – भारत की ब्लैक विडो

दुनिया में कई ऐसे सनकी लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी सनक में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोगों को सीरियल किलर कहा जाता है। भारत में भी कई ऐसे खतरनाक...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को झटका : पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल

अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका, अमृतसर के पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को अमृतसर...
Translate »
error: Content is protected !!