कोर्ट कांप्लेक्स में कैंटीन, साइकिल/स्कूटर/कार पार्किंग, फोटो स्टेट दुकान व अन्य जन उपयोगी सेवाओं के लिए नीलामी 16 मार्च को

by

होशियारपुर, 02 मार्च:
सिविल जज(सीनियर डिविजन )होशियारपुर रुपिंदर सिंह ने बताया कि माननीय हाई कोर्ट के ज्यूडिशियल कोर्टस प्रीमाइसिस व कंपाउंड फंड नियम, 2013 के अंतर्गत इस कोर्ट कांप्लेक्स में 16 मार्च 2022 को सुबह 11.30 बजे होशियारपुर व मुकेरियां कोर्ट कांप्लेक्स के लिए कैंटीन, साइकिल/ स्कूटर/ कार पार्किंग, फार्म की दुकान, कोर्ट कांप्लेक्स दसूहा में कैंटीन, साइकिल/स्कूटर/कार पार्किंग, फोटो स्टेट दुकान, शाप फार सनड्राई वर्करस एवं कंप्यूटर टाइपिस्ट, कोर्ट कांप्लेक्स मुकेरियां में कैंटीन साइकिल/स्कूटर/कार पार्किंग, फार्म की दुकान, जिला कोर्ट कांप्लेक्स, होशियारपुर में फोटो स्टेट, फोटो स्टेट कम कंप्यूटर टाइपिस्ट, फोटो स्टेट कम एस.टी.डी/पी.सी.ओ, ड्राफ्टसमैन जैसी जन उपयोगी सेवाओं के लिए सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।
सिविल जज ने बताया कि क्योंकि नए ज्यूडिशियल कोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण का कार्य सिर्फ फर्नीचर के सामान को छोडक़र लगभग मुकम्मल हो गया है, इस लिए लीज की अवधि 1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक व कोर्ट कांप्लेक्स दसूहा के लिए जन उपयोगी सेवाओं की नीलामी के लिए लीज की अवधि 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक होगी। उन्होंने कहा कि चाहवान बोलीकार 10 हजार रुपए बयाने के तौर पर 16 मार्च 2022 को सुबह 10.30 बजे तक जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि असफल बोलीकारों की बयाना रकम उसी दिन वापिस कर दी जाएगी। इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए अदालत की वैबसाइट https://ecourts.gov.in/hoshiarpur/ पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सडक़ दुर्घटनाओ से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत नलोइयां चौक पर कमर्शियल वाहनों पर लगाए रिफलेक्टर होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरुरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मराज मंदिर: मान्यता है यहीं होता है कर्मों का लेखा-जोखा : चित्रगुप्त का आसन और ढाई सीढ़ियों को माना जाता है स्वर्ग का द्वार

चौरासी मंदिर परिसर में धर्मराज की कचहरी को लेकर सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताएं एएम नाथ।  भरमौर  । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का भरमौर सिर्फ मणिमहेश यात्रा और प्राचीन शिवधाम के लिए प्रसिद्ध नहीं...
article-image
पंजाब

जालंधर में SIR का पहला चरण पूरा : 50,520 मृतक पाए गए, 1.84 लाख वोटरों के फॉर्म नहीं मिले

जालंधर: जिले में वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के पहले चरण का घर-घर सर्वे पूरा हो गया है। 3 अगस्त 2026 तक किए गए सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे...
article-image
पंजाब

स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से विशेष संवाद श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, आस्था और अध्यात्म पर गूढ़ विमर्श

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : वृन्दावन के प्रतिष्ठित संत एवं कथा व्यास स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से धर्म, आस्था और अध्यात्म के विविध पहलुओं पर एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!