10 मई को आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई अधिकारियों की बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत आजनोहा : जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल की ओर से समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई, जिसमें 10 मई को लगने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निपटारे को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। मेडिएशन सेंटर में भेजे जाने वाले मामलों के लिए यह भी कहा गया कि जिन मामलों में आपसी समझौते की संभावना हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाए और रिमांड स्टेज पर निजी या सरकारी वकील की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

इसी दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी राज पाल रावल ने 10 मई को जिला एवं सब डिवीजन स्तर पर आयोजित की जाने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान प्री-लिटिगेटिव मामलों को लोक अदालत में शामिल करने हेतु बैंक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें। साथ ही, सभी बी.डी.पी.ओ. जिनमें हाजीपुर, होशियारपुर-1 व 2, तलवाड़ा, माहिलपुर, दसूहा, टांडा, गढ़शंकर और मुकेरियां को निर्देशित किया गया कि वे गांवों में अधिकतम प्रचार-प्रसार करें।

इसके अलावा नए जिला एवं सत्र न्यायलय में स्थापित किए गए लीगल एड काउंसल सिस्टम कार्यालय की जानकारी भी साझा की गई, जिसमें नियुक्त चीफ, डिप्टी और सहायक लीगल एड काउंसल दोषी पक्ष के मामलों की पैरवी करेंगे, जबकि अभियोजन पक्ष के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए जाएंगे।

बैठक में ट्रैफिक इंचार्ज को लंबित चालानों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाने हेतु न्यायालय में भेजने के निर्देश दिए गए। परमजीत सिंह (एम.एच.सी.) को अधिक से अधिक चालान लोक अदालत में प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त बिजली विभाग के एक्सईएन, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के सदस्य प्रेम सिंह सलारिया, बीएसएनएल के जूनियर सहायक अधिकारी रणजीत सिंह और इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई, जिसमें सभी से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक मामलों को 10 मई की नेशनल लोक अदालत में शामिल करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए जन्म दिन पर बूक्ष मुहिंम अहम योगदान डाल रही: चन्नी

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी गढ़शंकर वलंटियरों दुारा जन्म दिवस पर बृक्ष चलाई जा रही मुहिंम तहत आज आम आदमी पार्टी के नेता जगतार सिंह कितनां ने अपने साथियों दुारा मार्केट कमेटी गढ़शंकर की पार्क...
article-image
पंजाब

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की जा रही, हमारे कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई, ये काम आप प्रत्याशी कुलदीप धालीवाल के रिश्तेदार ने किया : गुरजीत औजला

अमृतसर में कांग्रेस की एक चुनाव रैली के पास फायरिंग और चाकूबाजी हो गई। गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया। आरोप है हमलावरों ने चाकू से भी हमला किया। फायरिंग की ये घटना...
article-image
पंजाब

निदेशक स्कूल शिक्षा परमजीत सिंह को किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक स्कूल शिक्षा परमजीत सिंह पीसीएस (माध्यमिक शिक्षा) का उनके गृह विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजनोहा में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार के...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा

चंडीगढ़, 11 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। आज संसद में इस...
Translate »
error: Content is protected !!