गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर प्रस्तावित पुल का नाम बदलने पर पंजाब में सियासी घमासान : आप नेताओं ने जताया कड़ा विरोध

by
हरपाल चीमा ने प्रधानमंत्री मोदी से मौजूदा नाम पर पुल का उद्घाटन नहीं करने की अपील की, संधवां और धालीवाल ने भी फैसले पर पुनर्विचार की उठाई मांग

चंडीगढ़, 22 नवंबर। बिहार सरकार की ओर से कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने के फैसले को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। पुल का नाम पहले दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव विचाराधीन था। अब नाम बदलने के फैसले पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताया है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बिहार सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल रखने के प्रस्ताव से पीछे हटना बेहद दुखद है। उन्होंने इसे गुरु साहिब की महान विरासत का राजनीतिकरण बताते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता को सम्मान देने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन गुरु साहिब के सम्मान में पहले से विचाराधीन प्रस्ताव को बदलना स्वीकार्य नहीं है।

चीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे पुल का उद्घाटन मौजूदा नाम के साथ न करें। उन्होंने बिहार सरकार और संबंधित अधिकारियों से फैसले पर दोबारा विचार करने तथा सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की।

संधवां ने भी प्रधानमंत्री से की हस्तक्षेप की अपील

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी इस फैसले पर निराशा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पहले लोगों की मांग को देखते हुए पुल का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अब इसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखने का फैसला दुखद है।

संधवां ने कहा कि नीतीश कुमार को सम्मान देने के कई अन्य तरीके हो सकते हैं, लेकिन पुल का नाम पहले से प्रस्तावित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर ही रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की महान शख्सियत और विरासत देशभर के लोगों के दिलों में बसी हुई है।

धालीवाल ने बताया सिख भावनाओं का अपमान

आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी बिहार सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि करीब 4,300 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल तख्त श्री पटना साहिब के नजदीक स्थित है। इसी धार्मिक महत्व को देखते हुए इसका नाम दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव सामने आया था।

धालीवाल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता का योगदान गुरु गोबिंद सिंह जी की महान विरासत से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पुल का नाम गुरु साहिब के नाम पर ही रखा जाए।

इसके साथ ही उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और अन्य सिख संगठनों से इस मामले में गंभीरता से हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस फैसले पर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

बिहार सरकार के इस फैसले के बाद पंजाब के आप नेताओं ने एकजुट होकर गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर पुल रखने की मांग उठाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन : बठिंडा में दो ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त

बठिंडा :  पंजाब सरकार ने अवैध शराब कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत, बठिंडा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में मेडिकल कैंप दौरान 270 मरीजों का चेकअप कर मुफ्त दवाईयां दी : मरीजों के ब्लड टेस्ट, ईसीजी व फुल बॉडी पैकेज के टेस्ट भी किए मुफ्त

गढ़शंकर। गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में श्री राधे कृष्ण मंडल व माता ज्वाला जी जागरण कमेटी द्वारा कारवाई जा रही  श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन आज मेडिकल कैंप लगाया।  कैंप का उदघाटन शास्त्री...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

सांसद अमृतपाल के डिंटेशन को 1 साल और पंजाब सरकार ने बढ़ाया : 23 अप्रैल को अमृतपाल की डिटेंशन के 2 साल पूरे हो रहे

पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पिछले 2 साल से नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. हालांकि, अब अमृतपाल सिंह के...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल में 29 जनवरी को प्रवेश मेला/सांस्कृतिक महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल 29 जनवरी को माहिलपुर में प्रवेश मेला/सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल राजविंदर कौर ने बताया कि इस...
Translate »
error: Content is protected !!