क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

by

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स कम हो गया है।

कई चीजें जैसे ब्रेड और पनीर पर अब 0% टैक्स लगेगा। वहीं, तंबाकू और लग्जरी कारों पर 40% ‘सिन टैक्स’ लगेगा। रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी घटने से आम आदमी और मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली है। अब कई चीजें सस्ती हो गई हैं। कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ गया है। इससे वे महंगी हो जाएंगी। ज्यादातर चीजें अब 5% और 18% के टैक्स स्लैब में आएंगी। इससे कौन-कौन सी चीजें सस्‍ती होंगी और किस स्‍लैब में कौन सी चीजें आएंगी। यहां पूरी डिटेल है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वस्तुओं और सेवा कर (GST) की दरों में व्यापक कटौती की घोषणा की। ये दरें 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी। जीएसटी में किए गए बदलावों के अनुसार, ज्‍यादातर वस्तुओं को 5% और 18% के स्लैब में रखा गया है। कई वस्तुएं जैसे कि भारतीय ब्रेड और पनीर अब 0% यानी शून्य टैक्‍स के दायरे में आएंगी। वहीं, तंबाकू से संबंधित उत्पादों और लग्जरी कारों को 40% के ‘सिन टैक्स’ स्लैब में जोड़ा गया है।

0%, 5%, 18% और 40% क‍िस पर क‍ितना जीएसटी??

आइटम पहले GST दर अब GST दर
खाद्य पदार्थ और पेय
लाइव हॉर्स 12% 5%
UHT दूध 5% 0%
कंडेंस्ड मिल्क 12% 5%
मक्खन और घी 12% 5%
पनीर 12% 5%
चेना या पनीर (प्री-पैकेज्ड और लेबल) 5% 0%
सूखे मेवे (बादाम, पिस्ता आदि) 12% 5%
खजूर, अंजीर, अनानास, अमरूद, आम (सूखे) 12% 5%
खट्टे फल (सूखे) 12% 5%
माल्ट 18% 5%
स्टार्च 12% 5%
सब्जी के रस और अर्क 18% 5%
बीड़ी के पत्ते 18% 5%
भारतीय कत्था 18% 5%
जानवरों की चर्बी 12% 5%
सॉसेज 12% 5%
मछली 12% 5%
चीनी 12% 5%
चॉकलेट 18% 5%
पास्ता 12% 5%
कॉर्न फ्लेक्स 18% 5%
पेस्ट्री, केक, बिस्कुट 18% 5%
नमकीन 12% 5%
20 लीटर की पानी की बोतल 12% 5%
सोया मिल्क 12% 5%
फलों का रस 12% 5%
पराठा और अन्य भारतीय ब्रेड 18% 0%
पिज्जा ब्रेड 5% 0%
तंबाकू और पेय
पान मसाला 28% 40%
तंबाकू 28% 40%
सिगरेट 28% 40%
अन्य गैर-मादक पेय 18% 40%
कैफीनयुक्त पेय 28% 40%
कार्बोनेटेड पेय (फल/फलों के रस के साथ) 28% 40%
निर्माण और ईंधन
ग्रेनाइट 12% 5%
सीमेंट 28% 18%
कोयला 5% 18%
बायोडीजल 12% 18%
दवा और चिकित्सा उपकरण
एनेस्थेटिक्स, आयोडीन, ऑक्सीजन, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, अमोनिया, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, मेंथॉल 12% / 18% 5%
विशेष जीवन रक्षक दवाएं 5% / 12% 0%
अन्य दवाएं 12% 5%
डायग्नोस्टिक किट 12% 5%
ग्लूकोमीटर, चश्मा 12% 5%
चिकित्सा उपकरण 12% 5%
पर्सनल केयर और घरेलू सामान
टैल्कम पाउडर, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, शेविंग क्रीम, टूथ ब्रश 18% 5%
टूथ पाउडर, कंघी, डायपर 12% 5%
दूध की बोतलें 12% 5%
बर्तन, स्टोव, लालटेन 12% 5%
पीतल/एल्यूमीनियम के बर्तन 12% 5%
सोलर कुकर 12% 5%
वाहन और मशीनरी
ट्रैक्टर 12% 5%
ट्रैक्टर के टायर 18% 5%
टायर 28% 18%
इंजन, पंप, एयर कंडीशनर, डिश वाशिंग मशीन 28% 18%
छोटी कारें (पेट्रोल/डीजल) 28% 18%
बड़ी गाड़ियां, हवाई जहाज, याच, धूम्रपान पाइप 28% 40%
मोटरसाइकिल (350cc से कम) 28% 18%
मोटरसाइकिल (350cc से ऊपर) 28% 40%
साइकिल 12% 5%
नाव 28% 18%
अन्य
कीटनाशक 12% 5%
सिलिकॉन वेफर्स 12% 5%
रबर बैंड 12% 5%
चमड़ा, हैंडबैग 12% 5%
लकड़ी के सामान, मूर्तियां, प्राचीन वस्तुएं 12% 5%
नोटबुक और कुछ प्रकार के कागज 12% 0%
अन्य कागज 12% 18%
सिलाई धागा, यार्न 12% 5%
कालीन, कपड़े 12% 5%
छाते 12% 5%
खिलौने, खेल का सामान 12% 5%
ज्योमेट्री बॉक्स 12% 5%
पेंसिल शार्पनर 12% 0%

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली में संशोधन का निर्णय : संशोधन से सुनिश्चित होगी निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन प्रक्रियाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) प्रणाली में संशोधन की...
पंजाब

पशुपालन विभाग ने गढ़शंकर गौशाला को पच्चीस हजार रुपये की दवाएं उपलब्ध कराई

 गढ़शंकर  :श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में गौसेवा मिशन द्वारा बीमार पशुओं के परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ हरजीत सिंह विशेष...
article-image
पंजाब

मोहाली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर पंजाब सरकार को फटकार : हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

चंडीगढ़ :  मोहाली में अवैध कॉलोनियों को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से नियमित करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

56 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड व 5 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी ….घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही सरकारः सत्ती

सामुदायिक भवन बसदेहड़ा में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले की सत्ती ने की अध्यक्षता ऊना  : आजादी के अमृत महोत्सव ओर आयुष्मान भारत योजना के तहत आज खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक भवन...
Translate »
error: Content is protected !!