क्या है टॉयलेट टैक्स ? सीएम सुक्खू ने बताई हकीकत – जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश में मचा है सियासी घमासान

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में ‘टॉयलेट सीट टैक्स’ लगाए जाने के विवादों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इसको निराधार बताते हुए कहा कि ‘टॉयलेट टैक्स’ जैसा कोई टैक्स नहीं है. इसका राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहिए.

सीएम सुक्खू ने क्या कहा :   सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा , “चुनाव से पहले भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में 5 हजार करोड़ की रेवड़ियां बांटी थी, जिसमें उन्होंने मुफ्त पानी के मीटर लगाने का वादा किया था, और कहा था कि पानी का कोई बिल नहीं लेंगे. हमने प्रति परिवार से 100 रुपये का बिल लेने की बात कही. जिसमें ओबेरॉय और ताज जैसे पांच सितारा होटल भी शामिल थे. इनमें वो भी थे जो कर देने की क्षमता रखते थे. टायलेट टैक्स जैसे कोई टैक्स नहीं है. जो लोग इस पर राजनीति करते है उन्हें समझना चाहिए. इसका सियासी लाभ नहीं लेना चाहिए. चीजों को पहले समझे और फिर बातें करनी चाहिए.”

जल शक्ति विभाग ने किया खंडन :  वहीं, हिमाचल प्रदेश  के जल शक्ति विभाग की ओर से बयान जारी करते हुए शहरी क्षेत्रों में टॉयलेट के हिसाब से टैक्स लेने की खबरों का खंडन किया गया. उधर, हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के ‘टॉयलेट सीट टैक्स’को लेकर सियासी घमासान लगातार देखने को मिल रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी हिमाचल सरकार के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

वित्त मंत्री ने एक्स पर लिखा :   उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अविश्वसनीय, अगर सच है. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को जन आंदोलन बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लोगों से शौचालय के लिए टैक्स वसूल रही है. ”

हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘टॉयलेट पर टैक्स’ लगाने के फैसले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने हमला बोला. नकवी ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस सरकार हिमाचल के लोगों को इस तरह का उपहार दे रही है निश्चित तौर पर इससे ज्यादा असंवेदनशीलता नहीं हो सकती है. एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी हर घर में फ्री टॉयलेट मिले, चौक चौराहा और चौपालों में फ्री टॉयलेट की व्यवस्था हो, उसके लिए मजबूती के साथ अभियान चला रहे हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी अपने राज्य में टायलेट पर भी टैक्स लगा रही है, यह एक क्रिमिनल एक्ट है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान, मानसून सत्र के पहले दिन 12 मिनट में सदन स्थगित

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत शुक्रवार को ही राजनीतिक हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने दी जानकारी : शुक्रवार दोपहर 3.30 के बाद शिमला पहुंचेगे

शिमला । पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने स्वस्थ होने जानकारी दी। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनायेगी: मुख्यमंत्री

कंपोजिट टेस्टिंग लैब कंडाघाट को विश्वस्तरीय तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि को राष्ट्रीय दर्जा देने के होंगे प्रयास- मेलों से मिलता है सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ :  बैजनाथ के विधायक, किशोरी लाल ने कहा कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि उत्सव को राष्ट्रीय उत्सव की ख्याति दिलवाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेला, भगवान शिव की...
Translate »
error: Content is protected !!