क्या AAP ने भाजपा से कर ली है डील? पंजाब में ‘विकसित भारत – जी राम जी’ योजना को लेकर कांग्रेस ने आप को घेरा

by

चंडीगढ़. कांग्रेस ने पंजाब सरकार के विकसित भारत-जी रामजी स्कीम लागू करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शनिवार को सरकार की ‘नीयत’ पर सवाल उठाए और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ किसी ‘डील’ का इशारा किया।

भगवंत मान सरकार ने ‘विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी रामजी)’ को नोटिफाई करने और 1 जुलाई से पंजाब में केंद्र के ग्रामीण रोजगार कानून को लागू करने का फैसला किया है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पूछा कि भाजपा के साथ किस ‘डील और समझौते’ के तहत मान सरकार ने इस केंद्रीय स्कीम को लागू करने का फैसला किया, जबकि पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से इस कानून का विरोध किया था. वडिंग ने पूछा, “आखिर डील क्या है?

पीसीसी अध्यक्ष ने बताया कि पंजाब सरकार ने 30 दिसंबर 2025 को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था और विकसित भारत-जी रामजी स्कीम को खारिज करने का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन राज्य सरकार ने शुक्रवार को इस स्कीम को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जिससे उसका अपना ही प्रस्ताव बेकार हो गया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में इस स्कीम को लागू करने का समय ‘जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही हैरान करने वाला भी है.’ उन्होंने पूछा कि क्या इस स्कीम को अचानक लागू करने का संबंध मुख्यमंत्री से जुड़े मौजूदा विवाद से है? क्या अपनी पार्टी के अंदर और बाहर घिरने के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के साथ समझौता करके शांति बनाने की कोशिश कर रहे हैं?

वडिंग ने कहा, “जब विधानसभा ने इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया था तो पंजाब में इस स्कीम को लागू करने का कोई कारण नजर नहीं आता.” उन्‍होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी यह बताने को कहा कि क्या उन्हें पंजाब में विकसित भारत-जी रामजी स्कीम लागू करने के मान सरकार के फैसले पर मंजूरी है. उन्होंने कहा, “केजरीवाल को चुप्पी तोड़नी चाहिए और अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. नहीं तो यह बात पक्की हो जाएगी कि ‘आप’ ने असल में भाजपा के साथ कोई मौकापरस्त डील की है।

इससे पहले, केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की ग्रामीण आजीविका स्कीम को लागू न करने के पंजाब विधानसभा के फैसले को ‘अलोकतांत्रिक’ और संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया था, और कहा था कि यह ‘अंध विरोध’ की राजनीति को दर्शाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरू तेग बहादर जी के शहीदी पर अधारित विधार्थियों को आन लाईन लेख लिखन के मुकावले मे शिवानी पह पहले स्थान पर

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में सोशल सांईस विभाग दुारा श्री गुरू तेग बहादर जी के 400 वर्षाीय प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री गुरू तेग बहादर जी के शहीदी पर अधारित विधार्थियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार : दिल्ली से किशोरी को बस में देहरादून लेकर आए बस के चालक, परिचालक

देहरादून की आईएसबीटी में ना​बालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबलिक को बस चालक व परिचालक दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन से लेकर पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिपकी-ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने के लिए राज्य सरकार केंद्र से आग्रह करेगी : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इनर लाइन पोस्टों को समाप्त करने का मामला उठाया जाएगा-मुख्यमंत्री

 एएम नाथ। किन्नौर :  हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला से शिपकी-ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष रखेगा। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धूने की...
Translate »
error: Content is protected !!