क्वार में एसडीएम कार्यालय और सिविल अस्पताल का बनेगा नया भवनः सीएम सुख्खू

by

पंडार सड़क निर्माण के लिए एफसीए औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिएमु

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के क्वार में एसडीएम कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डोडरा-क्वार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डोडरा-क्वार क्षेत्र में सड़कों के नेटवर्क को बेहतर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और सभी कच्ची सड़कों को पक्का करने के प्रयास किये जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने 12 किलोमीटर लम्बी पंडार सड़क निर्माण के लिए एफसीए की सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस सड़क का प्राथमिकता पर निर्माण करेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को एसडीएम कार्यालय से सिविल अस्पताल क्वार तक सड़क को भी पक्का करने के निर्देश दिए।
श्री सुक्खू ने कहा कि क्वार में एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय का नया भवन बनाया जाएगा, जिसके लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राज्य सरकार समुचित धनराशि उपलब्ध कवराएगी। सिविल अस्पताल क्वार का नया भवन भी तैयार किया जाएगा, जिसके साथ डॉक्टरों के आवास भी बनाए जाएंगे। उन्होंने धन्द्रवाड़ी स्कूल की मरम्मत के लिए राज्य सरकार की ओर से धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुर्गम क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है और प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार हिमाचल दिवस वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में स्पीति घाटी में मनाया गया, जो वर्तमान प्रदेश सरकार की जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्धता कोे दर्शाता है।
बैठक में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव आशीष सिंघमार, उपायुक्त अनुपम कश्यप तथा एसपी संजीव गांधी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

94.36 करोड़ रुपये पर सवाल :कैग रिपोर्ट में बिना बजटीय प्रावधान के किए गए खर्च

एएम नाथ। शिमला : भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिना किसी बजटीय प्रावधान के 94.36 करोड़ रुपये खर्च करने पर सवाल उठाए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन, सीएम सुक्खू ने नुकसान की बड़ी वजह कमेटी को बताई, कांग्रेस ने अपने वोट प्रतिशत में की बढ़ोतरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के नौ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांग्रेस ने अपनी सरकार तो बचा ली, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में डीसी हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश : मुख्यमंत्री के निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें

योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं, फीडबैक भी दें हमीरपुर 25 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्ट्रोक जैसे गम्भीर रोग के कारण और निवारण का व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक – डॉ. शांडिल

एम.एस. पंवार संचार एवं प्रबन्धन संस्थान, सोलन में इस विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने...
Translate »
error: Content is protected !!