क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को मिलेंगी दो नई एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री के कई अहम फैसले

by
आरकेएस गवर्निंग बॉडी की बैठक में त्वरित खर्च के लिए वित्तीय अधिकार बढ़ाए, गरीब मरीजों को राहत देने के भी लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुलभ एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने अस्पताल में हाल के वर्षों में हुए विकास एवं मरम्मत कार्यों तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त ऊना को क्षेत्रीय अस्पताल के लिए दो फुली लोडेड एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि गंभीर मरीजों को समयबद्ध एवं बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
उन्होंने अस्पताल में आवश्यक कार्यों को बिना विलंब पूरा करने के लिए आरकेएस के विभिन्न मदों के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक को पांच लाख रुपये तक तत्काल व्यय करने की अनुमति प्रदान की। वहीं अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए 15 लाख रुपये तक की राशि पूर्व स्वीकृति के बिना व्यय करने की अनुमति भी दी, ताकि आवश्यक कार्य फाइल संबंधी औपचारिकताओं के कारण लंबित न रहें।
अस्पताल परिसर में सरकारी एवं निजी एंबुलेंसों के संचालन, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ऊना की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। समिति अस्पताल प्रबंधन, परिवहन एवं अन्य संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श कर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर होने वाले मरीजों के लिए एंबुलेंस किराये में मामूली बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को किराये में 500 रुपये तक की रियायत देने के अधिकार भी प्रदान किए गए। जरूरतमंद मरीजों को सीटी स्कैन जैसी जांचों के लिए भी आरकेएस के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में चौकीदार एवं सेवादारों के रिक्त पदों को मल्टीपरपज वर्करों के माध्यम से समायोजित करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की बात कही। उन्होंने आरकेएस के तहत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में तीन हजार रुपये की वृद्धि करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आरकेएस के आय-व्यय का एक्स-पोस्ट फैक्टो अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसमें लगभग 2.59 करोड़ रुपये की आय तथा 1.87 करोड़ रुपये के व्यय को स्वीकृति दी गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 4.25 करोड़ रुपये की अनुमानित आय तथा 3.28 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।
उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित चौक पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधार कार्य करवाने, दिशा-सूचक संकेतक स्थापित करने तथा बाबा बाल जी महाराज मंदिर एवं क्षेत्रीय अस्पताल की ओर मार्गदर्शक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद ऊना के माध्यम से बाबा बाल जी महाराज मंदिर तक स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए भी कहा।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठकों में जिले के सभी संबंधित विभागाध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित की जाए, ताकि अस्पताल से जुड़े मामलों पर समयबद्ध निर्णय लिए जा सकें और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा ने उपमुख्यमंत्री एवं आरकेएस गवर्निंग बॉडी के सदस्यों का स्वागत करते हुए समिति की गतिविधियों एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने अस्पताल में मेडिकल एवं सर्जिकल वार्डों के नवीनीकरण, वेटिंग एरिया के उन्नयन, ऑर्थोपेडिक विभाग के सुदृढ़ीकरण, ईसीजी सुविधा के विस्तार, पीएसए ऑक्सीजन प्लांट सहित विभिन्न विकास कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में ऊना के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा और जिला परिषद अध्यक्ष पवन लंबरदार ने भी अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाने के संबंध में अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, आरकेएस सदस्य अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ सहित अन्य अधिकरी और रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश : ज़िला में आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और घातक हथियार नहीं लाने और सार्वजनिक स्थानों में इनके उपयोग या प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित

एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।  जारी आदेश के अनुसार ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोथा और साहू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : समारोह में विधायक नीरज नैय्यर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में युवा वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है । उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भीमाकाली मंदिर में पूजा की

मंडी : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रणौत कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पार्टी कार्यालय पहुंची। कंगना रणौत मंडी में पार्टी मीटिंग के लिए पहुंची। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुराह का सुमित पहलवान बना हिन्द केसरी : दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीता

एएम नाथ। चम्बा : दिल्ली में आयोजित आल इंडिया स्कूल गेम्स में चुराह के युवा सुमित पहलवान ने 72 किलोग्राम भार में गोल्ड मैडल जीत कर हिमाचल प्रदेश व चुराह का डंका पूरे भारतवर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!