क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

by
सुंदरनगर, 3 मार्च ।  हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर द्वारा विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वैज्ञानिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।
विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी रेनू बाला ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में जैव विविधता एवं उसके महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन तथा सतत विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संस्थान के लगभग 40 विद्यार्थियों को क्षेत्रीय प्रयोगशाला का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रदूषकों की सैंपलिंग, विश्लेषण तथा पर्यावरण निगरानी में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। प्रयोगशाला विशेषज्ञों ने पर्यावरणीय मानकों की परीक्षण प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रदूषण नियंत्रण गतिविधियों में गहरी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम में प्रयोगशाला के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने तेज रफ्तार कार को घेर चार युवकों को किया ग्रिफ्तार : इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस गांम हेरोईन की बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बीरमपुर रोड़ पर एक तेज रफतार कार को घेर कर उसमें से चार युवकों को पकड़ा और उनके पास से एक इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की संभावनाओं का पता लगाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीमाजरा में स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹2200 और आधार कार्ड बरामद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 मई :  चंडीगढ़ पुलिस के थाना मनीमाजरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!