खड्ड में क्लीन विलेज-ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by

ऊना, 18 दिसंबर: नेहरू युवा केंद्र ऊना ने आज खड्ड गांव में क्लीन विलेज ग्रीन विलेज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने की। इस कार्यक्रम के तहत लगभग 70 युवाओं के अतिरिक्त 100 ग्राम वासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नीलम कुमारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में आंरभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आए है। उन्होंने ग्राम पंचायत खड्ड में 50 स्ट्रीट लाईटें लगवाने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने युवाओं को कार्यक्रम से संबंधित पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के पुनर्निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर पशु चिकित्सालय खंड के डॉक्टरों द्वारा पशुओं की विभिन्न बीमारियों व उनकी रोकथाम बारे भी उपस्थित सभी लोगों को जानकारी दी। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के सिलाई प्रशिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ, मंडलाध्यक्ष नरेंद्र राणा व अकाश भारद्वाज सहित स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत के लिए 601 करोड़ जारी करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

केंद्र से मिल रही आर्थिक सहायता को आपदा प्रभावितों तक ईमानदारी से पहुंचाए सरकार : जयराम ठाकुर सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में क्रिटिकल हो चुकी है स्वास्थ्य व्यवस्था नेता प्रतिपक्ष ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनने सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में रोक : अधिकारी और कर्मचारी पहन कर आए तो होगी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी अगर जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनकर आए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस सबंध में प्रधान सचिव सामान्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित : सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 11 हजार करोड़ रुपए तक ऋण ले सकेगी

धर्मशाला : हिमाचल में कर्ज लेने की सीमा बढ़ाने का विधेयक पारित हो गया गया है। शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में शुक्रवार को राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंध (एफआरबीएम) संशोधन विधेयक 2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के दाखिले का पहला चरण शुरू : प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में जारी दाखिला

सन्तोषगढ़ : 20 जुलाई : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं जो...
Translate »
error: Content is protected !!