खनन माफिया द्वारा बनाये अवैध रास्ते पर पौधे लगाकर करेंगे हरा-भरा : निमिषा मेहता

by
गढ़शंकर, 03 अगस्त : भाजपा की गढ़शंकर हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने मीडिया को साथ लेकर शाहपुर घाटे से रामपुर बिलड़ो के जंगलों से हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगे स्टोन क्रशर को दिए रास्ते के संबंध में बात करते हुए कहा कि अगर वह विभाग द्वारा खनन माफिया के बनाये अवैध रास्ते को बंद नही किया गया तो वह स्वयं अपने साथियो को साथ लेकर इस रास्ते पर पौधरोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के दौरान मीडिया को साथ लेते हुए बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी और पूरे रास्ते मे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खनन माफिया द्वारा पत्थरों को तोड़कर मात्र 1.85 किलोमीटर रास्ते की मंजूरी ली थी और इसी रास्ते की उन्होंने अदालत से सटे ले रखी है, उन्होंने कहा कि मंजूरी प्रदान वाले रास्ते की बकायदा लंबाई चौड़ाई लिखी हुई है लेकिन खनन माफिया इससे कहीं ज्यादा पांच गुना लंबा रास्ता इस्तेमाल कर रहा है।उन्होंने कहा कि बगैर मंजूरी प्राप्त रास्ते पर पौधे लगाए जाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि यह रास्ता बिल्कुल अवैध है और आप सरकार बनने के बाद जंगल को उजाड़ कर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह जंगली इलाका है यहां जंगल को सुंदर बनाने के लिए पौधे लगाने पर कोई रोक नहीं है, उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर गढ़शंकर के कुदरती हुस्न को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दर्जनों खबरें छपने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णी निंद्रा में सो रहे हैं जिससे साबित होता है कि खनन माफिया के साथ उनका गठजोड़ कितना गहरा है। निमिषा मेहता ने कहा कि उन्होंने मीडिया को साथ लेकर शाहपुर घाटे पर खनन माफिया द्वारा लगाई अवैध चैकपोस्ट का मुआयना किया था यहां पर माफिया के लोग खनन सामग्री से भरे वाहनों की गिनती करते थे। उन्होंने कहा कि खबरें छपने के बाद खनन माफिया द्वारा यह चैकपोस्ट तो उठा ली लेकिन उनपर इस अपराध के लिए कोई मामला दर्ज नही किया गया। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर से आप विधायक ने सत्ता में आने से पहले वह अवैध खनन पर बोलते रहते थे, उन्होंने कहा कि अब अवैध खनन पहले से 10 गुना ज्यादा हो रही है लेकिन विधायक को यह नजर नही आ रही जा फिर अनजान बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों से नीचे दबकर व दुर्घटना में कई लोग अपनी कीमती जाने गवा चुके हैं जिसे स्थानीय विधायक अनदेखा कर रहे हैं जबकि उन्हें गढ़शंकर के लोगों ने मत देकर विधायक चुना था नाकि इन माइनिंग वाले टिप्परों व ट्रालियों ने। भाजपा नेता ने कहा कि वह गढ़शंकर के हक व हित में कार्य करते रहेंगे और खनन माफिया को इस इलाके का नुकसान नहीं करने देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*सांसद और कैबिनेट मंत्री की ओर से वन महाउत्सव तहत पेड़ पौधे लगा कर मुहिम का किया आगाज*

*वन विभाग की ओर से वर्ष 2025/2026 बरसात के मौसम दौरान 30000 पेड़ पौधे लगाएं जाएंगे/अमनीत सिंह आई एफ एस *होशियारपुर /दलजीत अजनोहा जिला होशियारपुर के विभिन्न गांवों जिनमें वनरेंज महग्रोवाल के गांव कपाहट,...
article-image
पंजाब

मार्च में घर आएगी खुशी : पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट – यह खुशखबरी देते हुए खुद मुख्यमंत्री मान ने अपने भाषण के दौरान जनता को दी

लुधियाना  :  मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से पिता बनने वाले हैं।  यह जानकारी मान ने खुद गणतंत्र दिवस के अवसर पर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मैदान में रखे गए प्रशासनिक कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

होशियारपुर, 08 मार्च:    डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंजाब के जिला जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री...
article-image
पंजाब

‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत : नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की

होशियारपुर, 21 सितंबर: भारत सरकार के युवा मामले तथा खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केन्द्र होशियारपुर के जिला युवा अधिकारी राकेश कुमार के दिशा- निर्देशों अनुसार जिले के विभिन्न ब्लाकों में “मेरी माटी...
Translate »
error: Content is protected !!