पुलिस पर हमला : परवाना नोट कराने गई पुलिस पार्टी पर ईंटों से हमला और तलवारें लेकर पीछे भागे :  दो महिलाओं सहित चार विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by

गढ़शंकर, 13 जुलाई : सैला खुर्द पुलिस चौकी में एक शिकायत के संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए चौकी में हाजर होकर अपना पक्ष रखने के लिए परवाना नोट करवाने गए दो पुलिस कर्मचारियों पर गए परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों ने  ईंटों से हमला किया और तलवारें लेकर पीछे भागे। लेकिन पुलिस कर्मचारी बाल बाल बच निकले।  इस दौरान गांव की सरपंच व एक पंच भी वहां पर मौजूद थे। गढ़शंकर थाने में चार लोगों मनप्रीत सिंह पुत्र जुझार सिंह, जुझार सिंह पुत्र मंगल सिंह, हरजिंदर कौर पत्नी जुझार सिंह और मनप्रीत सिंह की पत्नी के खिलाफ धारा 132,221 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीनियर कांस्टेबल लखवीर लाल ने बताया कि 12 जुलाई को डीएसपी गढ़शंकर द्वारा एक शिकायत के संबंध में मनप्रीत सिंह पुत्र जुझार सिंह, जुझार सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी देनोवाल खुर्द को सरपंच रमा कांता और एक पंच नरिंदर सिंह की उपस्थिति में पुलिस चौकी में हाजर होकर अपना पक्ष रखने के लिए परवाना नोट कराने के लिए अपने सीनियर सिपाही गुरविंदर भाटिया के साथ गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह उपरोक्त के घर गए तो मैं गेट बंद होने के कारण पिछली साइड तो छोटे गेट के रस्ते घर के अंदर गए तो आवाज लगाकर परवाना नोट करवाने की बात कही तो हरजिंदर कौर पत्नी जुझार सिंह और मनप्रीत सिंह की पत्नी ने छत पर खड़े होकर जान से मारने की नीयत से हम पर ईंटें फेंकने लगी और फिर जुझार सिंह व उसके बेटे करन सिंह ने भी ईटें मारनी शुरू दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे गेट के बाहर निकलने पर जुझार सिंह ,मनप्रीत सिंह तलवारें लेकर, दोनों महिलाएं डंडे लेकर और करन ईटें लेकर पीछे भागे।  हम बमुश्किल वहां से जान बचाकर भागने में सफल हुए।
एसएचओ जयपाल : पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  हमला करने वालों के घर पर रेड की थी लेकिन सभी आरोपी फरार हो चुके थे। शीध्र ही सभी आरोपी पकड़ लिए जाएगे।
पूर्व सरपंच व नंबरदार जतिंदर ज्योति : अपनी ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मचारियों पर हमला करना गलत है। पुलिस को इस तरह के लोगों के खिलाफ कड़ी करवाई करनी चाहिए ताकि कोई गलत ब्यक्ति पुलिस कर्मचारियों पर हमला न करे।
फोटो :  पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने की तस्वीरें

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Annual function of GSS School

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.01 : The 12th Annual Prize Distribution Function of Government Senior Secondary School Ajnoha was celebrated with great enthusiasm under the leadership of Madam Sunita Rani, President of School Management Committee and School...
article-image
पंजाब

स्कूली बच्चों को पंजाब में मिड डे मील में मिलेंगे फल

चंडीगढ़, 28 दिसंबर :  पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब मिड-डे मील में फल भी वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में पंजाब सरकार ने गुरुवार को निर्देश भी जारी कर...
article-image
पंजाब

जोनल स्कूल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर ने की शानदार जीत हासिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर में आयोजित जोनल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि खो-खो (लड़कियां) के आयू वर्ग-17 के मुकाबले में दूसरा...
article-image
पंजाब

खन्ना की याचिका पर क्वांटम पेपर मिल के प्रदूषण मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पर्यावरण इंजीनियर से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब, अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होशियारपुर 19 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना द्वारा सैला...
Translate »
error: Content is protected !!