जयराम ठाकुर ने दौड़कर पार की सड़क : मंडी में लैंडस्लाइड से बाल-बाल बचे पूर्व सीएम… जयराम ठाकुर का काफिला आने से पहले लैंडस्लाइड

by

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लैंडस्लाइड की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यह घटना मंडी के सराज क्षेत्र में उस समय घटी जब वह स्थानीय दौरे पर थे।  मंडी में सराज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे लंबाथाच गांव  के पास पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का काफिला आने से पहले लैंडस्लाइड हुई है।

जयराम ठाकुर को पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के बीच दौड़कर सड़क पार करते देखा गया।  जयराम ठाकुर करसोग में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद थुनाग लौट रहे थे। लंबाथाच के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने सड़क को बाधित कर दिया था। जयराम ठाकुर के सहयोगियों ने पहले सड़क से पत्थर हटाए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले खाली वाहनों को निकाला गया।  इसके बाद जयराम ठाकुर और उनके साथी पैदल ही इस स्थान से गुजरे। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का खतरा था। इसलिए वे तेजी से दौड़कर सड़क पार कर गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सराज विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कई स्थान हैं, जहां लोगों को जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ती है। आपदा के कारण क्षेत्र की अनेक सड़कें अभी भी बंद हैं। प्रशासन इन सड़कों को खोलने का काम कर रहा है। जयराम ठाकुर अपने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक

रोहित भदसाली। हमीरपुर 27 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यकम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भारी बारिश का क्रम रहेगा जारी : कल बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 घंटों के लिए सोलन और सिरमौर जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट भी जारी हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह...
Translate »
error: Content is protected !!